Delhi Power Subsidy: दिल्ली में अब फ्री बिजली की सुविधा को लेकर केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। जिन दिल्लीवासियों के फ्री बिजली सब्सिडी का लाभ मिल रहा था, उन्हें अब बिना किसी फॉर्मालिटी के अगले वित्तीय वर्ष में भी ये लाभ मिलेगा। हालांकि 2022 में सब्सिडी योजना को नया स्वरूप देने के बाद सब्सिडी का लाभ लेने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन अब इस बार फ्री बिजली के लिए आवेदन से छूट दी गई है।
दिल्ली में फ्री बिजली लेने वालों के लिए 31 मार्च 2024 को वित्तीय वर्ष समाप्त होने के साथ समय सीमा खत्म हो रही थी। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है सरकार अगले वित्तीय वर्ष के लिये इसे रिन्यू कर देगी। इसकी वजह दिल्ली में आम चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता का लागू होना बताया जा रहा है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि चूंकि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों ने सब्सिडी के लिए आवेदन किया है। ऐसे में रिन्यू करने से योजना का लाभ दिल्लीवासियों को बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा।

वहीं सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार पूरे साल लोगों को फ्री बिजली की स्कीम के तहत लाभ देगी। आम चुनाव अप्रैल और मई में होने हैं, ऐस में आचार संहिता लागू हो जाएगी। दिल्ली सरकार के मुताबकि, शहर में करीब 58 लाख घरों में बिजली के उपभोक्ता हैं। दरअसल, पिछले साल नवंबर में, 51 लाख लोगों ने 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सब्सिडी ली थी। वहीं, लगभग 38 लाख लोगों को 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर कोई पैसा नहीं देना पड़ा। करीब 13 लाख लोगों को 201 से 400 यूनिट के बीच खर्च करने पर 50% की छूट दी गई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications