Uttarakhand: यूपी के बाद उत्तराखंड के किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने बढ़ाया गन्ने का खरीद मूल्य

Uttarakhand News: उत्तराखंड के किसानों के लिए सीएम धामी ने बड़ा ऐलान किया है। यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाया गया है। प्रदेश में अब पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने की अगेती और सामान्य प्रजाति के लिए खरीद मूल्य बढ़ा दिया गया है।

वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने की अगेती और सामान्य प्रजाति एसएपी में वृद्धि की गई है। सीएम धामी ने इन दोनों प्रजातियों का खरीद मूल्य क्रमशः 375 और 365 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू के मुताबिक, पिछले पेराई सत्र 2022-23 के मुकाबले गन्ने के मूल्य में 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

सरकार के इस ऐलान के बाद पेराई सत्र 2023-24 के दौरान गन्ना किसानों को बढ़े हुए समर्थन मूल्य का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। दरअसल, उत्तराखंड में पिछले सत्र से ही गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। किसान सरकार ने 400 रुपए प्रति कुंतल करने की मांग कर रहे थे।

वहीं, गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के लिए पिछली कैबिनेट में भी प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन उसमे कुछ कमियां होने के चलते प्रस्ताव पास नहीं हो पाया था, जिसके बाद बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार की कोशिश है कि गन्ना किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा सके, शुगर मील अच्छी चले और शुगर मील में सुधार हो सके।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार पर पड़ोसी उत्तर प्रदेश से ज्यादा गन्ना मूल्य घोषित करने का दबाव था। दरअसल, कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी गन्ने के मूल्य में पिछले साल के मुकाबले 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए अगेती किस्म के लिए 370 रुपए प्रति क्विंटल का राज्य परामर्श मूल्य निर्धारित किया था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+