कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तीन कोरोना वॉरियर की मौत हो गई थी, जिसके बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इनके परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित की।
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि संदीप कुमार शर्मा, कृष्ण पाल और पूनम नागर के परिजनों को यह अनुग्रह राशि दी गई है। रविवार को गोपाल राय ने इन परिवारों के घर जाकर एक करोड़ रुपए का चेक दिया।

कोरोना काल में अपनों को गंवाने वालों के परिजनों से मिलकर गोपाल राय ने उन्हें सांत्वना दी और उन्हें एक करोड़ रुपए का चेक दिया। साथ ही कहा कि अगर भविष्य में जरूरत हुई तो भी हम आपकी मदद करेंगे।
गोपाल राय ने कहा कि इस मुआवजा राशि से परिजनों की उस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती है लेकिन आर्थिक रूप से हम कुछ मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना काल में डॉक्टर, नर्स और स्टाफ के कर्मचारियों ने दिन रात काम किया, वो अपने परिवार वालों से दूर रहे ताकि मरीजों की सेवा हो सके।
इस दौरान कई कोरोना वॉरियर संक्रमित हुए, कुछ ने तो सेवा के दौरान अपनी जान गंवा दी। दिल्ली सरकार हमेशा इन लोगों के साथ है। हम सभी कोरोना वॉरियर के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications