दिल्ली विकास प्राधिकरण के फेस्टिवल धमाका आवासीय योजना का दूसका चरण अगले हफ्ते शुरू होने जा रहा है। 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से स्कीम के तहत फ्लैट बुक किए जा सकेंगे। यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रखी गई है। डीडीए की वेबसाइट के जरिए फेस्टिवल धमाका आवासीय स्कीम के तहत फ्लैट की बुकिंग उपलब्ध होगी।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से फेस्टिवल धमाका आवासीय योजना के तहत दूसरा चरण 7 फरवरी, 2024 से शुरू होगा। यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रखी गई है। 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से सभी लोग डीडीए में फ्लैट लेने के लिए बुक करवा सकते हैं।

पहले आओ पहले पाओ के आधार बिक्री
फ्लैटों की संख्या के साथ-साथ पेंटहाउस, सुपर एचआईजी, एचआईजी, एमआईजी के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस फ्लैट सहित श्रेणियों के मामले में यह डीडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवास योजना होगी। डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना के तहत फ्लैटों को उनके स्थान के अनुसार ई-नीलामी और पहले आओ पहले पाओ (FCFS) के आधार पर दो अलग-अलग तरीकों से बेचा जाएगा।
5 से 10 फरवरी के बीच ई-नीलामी
डीडीए के अधिकारियों ने मुताबिक प्रीमियर हाउसिंग स्कीम के सेकंड फेज की ई-नीलामी 5 से 10 फरवरी के बीच दोपहर 11 से 12 बजे तक होगी। 5 फरवरी को एमआईजी फ्लैट का और द्वारका के पेंटहाउस और 9 व 10 फरवरी को द्वारका के एचआईजी फ्लैट्स, 6 को द्वारका के सुपर एचआईजी, 7 को द्वारका के एचआईजी, 8 को द्वारका के एचआईजी फ्लैट्स की नीलामी होगी।
योजना में ये फ्लैट शामिल
डीडीए की इस योजना में द्वारका में ईडब्ल्यूएस, एमआईजी, लोकनायक पुरम, नरेला और एलआईजी के फ्लैट उपलब्ध हैं। डीडीए के अनुसार स्कीम के तहत लोग अपनी पसंद का फ्लैट बुक कर सकते हैं। जिसके तहत द्वारका सेक्टर-19 बी में ईडब्ल्यूएस, लोकनायक पुरम पॉकेट ई में एमआईजी, नरेला के सेक्टर जी-2 पॉकेट तीन में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी, नरेला के सेक्टर जी-2 पॉकेट-5 में ईडब्ल्यूएस व एलआईजी, नरेला के सेक्टर जी-2 पॉकेट 6 में ईडब्ल्यूएस व एलआईजी उपलब्ध हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications