पिछले तीन वर्षों से अधिक दिल्ली की हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को वेतन ना मिलने की समस्या अब हल हो चुकी है। इस हफ्ते सैलरी मिलने के बाद एमसीडी शासित हरदयाल लाइब्रेरी कर्मचारी सीएम केजरीवाल से मिले और उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेराय भी मौजूद रही। अगले दिन गुरुवार को सीएम ने एक बयान में कहा कि 35 महीने बाद लाइब्रेरी के कर्मचारियों को वेतन मिलना एमसीडी में ईमानदार सरकार आने का परिणाम है।
हरदयाल लाइब्रेरी MCD के अधीन आती है। उसके कर्मचारियों को 35 महीनों से सैलरी नहीं मिली थी। लेकिन एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद मेयर डॉ. शैली ओबेराय ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। बुधवार को मेयर अपने प्रयास में सफर हुईं। वेतन मिलने के बाद पुस्तकालय के कर्मचारी काफी खुश नजर आए और दिल्ली की डबल इंजन सरकार को धन्यवाद दिया।

एमसीडी शासित लाइब्रेरी (Hardayal Library) के कर्मचारियों को तीन साल से अधिक समय सैलरी ना मिलने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम में पूर्व के बीजेपी शासन का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि 35 महने बाद अगर वेतन मिलता है, तो बीच कि अवधि में शासन करने वाली पार्टी इसके लिए जिम्मेदार है।
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हरदयाल लाइब्रेरी MCD के अधीन आती है। उसके कर्मचारियों को 35 महीनों से सैलरी नहीं मिली थी। एक साल से MCD में अब 'आप' की ईमानदार सरकार आ गई। आज सभी कर्मचारियों को अपने घर बुलाकर उनकी सैलरी के चेक सौंपे। ईमानदार और भ्रष्टाचारी सरकार में कितना फर्क होता है।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications