उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को 25000 रुपए की ग्रांट दे रही है। प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 ग्रांट को 10 हजार रुपए बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया था। इस योजना के तहत सरकार बेटियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन या फिर डिप्लोमा पूरा करने तक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। सरकार की ओर से इस ग्रांट को किश्तों में दिया जाता है। सरकार अलग-अलग किश्तों में इस राशि को दे रही है।
यूपी सरकार इस योजना के तहत बेटियों को पहली किश्त 2000 रुपए पैदा होने पर मिलती थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 5000 रुपए कर दिया गया है। जब बेटी दो साल की होती है तो उसे इस योजना के तहत दूसरी किश्त दी जाती है। इसमे भी बेटी को 2000 रुपए की किश्त मिलती है। जब बेटी पहली कक्षा में दाखिला लेती है तो उसे तीसरी किश्त के तौर पर 3000 रुपए दिए जाते हैं।

वहीं जब बेटी छठी कक्षा में जाती है तो सरकार की ओर से 3000 रुपए की किश्त दी जाती है। वहीं पांचवी किश्त तब दी जाती है जब बेटी कक्षा 9वीं में दाखिला लेती है। जबकि पांचवी किश्त के रूप में 5000 रुपए की राशि दी जाती है। छठी किश्त तब दी जाती है जब बच्ची स्कूल से पास हो जाती है। स्कूल से पास होने पर बेटी को 5000 रुपए की राशि दी जाती है। आखिरी किश्त के रूप में बेटी को 7000 रुपए दिए जाते हैं।
सरकार इस योजना के तहत बेटियों को शिक्षित करने के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर करने के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराती है। सरकार बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक का पूरा खर्च उठाती है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको यूपी सरकार की वेबसाइट sky.up.gov.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद होम पेज पर Citizen Service Portal पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको नाम, पता, मोबाइल नंबर, पिता का नाम, आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद सबमिट कर देना है। जिसके बाद फोन पर एक ओटीपी आएगी। इसे दर्ज करने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आपको यूजर आईडी, पासवर्ड मिल जाएगा, जिसके जरिए आप फिर से लॉगिन कर सकते हैं और डॉक्युमेंट्स को अपलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications