उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बेसहारा और गरीब लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग को बेसहारा और गरीबों को शीतलहर से सुरक्षित रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आदेश किया गया था। इसके लिए अपदा प्रबंध विभाग ने इसके लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।

उत्तराखंड के सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने सीएम के आदेश पर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं करने का आदेश जारी किया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री वुष्कर सिंह धामी बीते मंगवार को देर शाम देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था। इस मौके पर सीएम धामी ने गरीबों और जरूरतमंगों लोगों को कंबल समेत अन्य सामग्रिया वितरित की ।
देहरादून के दौरे के समय मुख्यमंत्री धामी ने जिले के डीएम एवं नगर आयुक्तों को बेसहारा, बेघर लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कारगर व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया है।
इसके अलावा सीएम धामी ने इस दौरे के दौरान तहसील एवं ब्लाक स्तर पर यह व्यवस्था बनाने को कहा था। इसके लिए सभी एसडीएम को जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश जिलाधिकारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिया था।
वहीं सचिव आपदा प्रबंधन की ओर से राज्य आपदा मोचन निधि मद के रिस्पॉन्स और रिलीफ मद से एक करोड़ 35 लाख रुपये भी जिलों के जिलाधिकारियों के लिए स्वीकृत किया गया। इसके तहत पौड़ी के लिए 15 लाख और अन्य जिलों के लिए 10-10 लाख रुपये दिए गए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications