Jharkhand News: झारखंड अब सौर ऊर्जा की तरफ कदम बढ़ा रहा है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ग्रामीण इलाकों के सोलर बिजली उत्पादन को बढ़ावा दे रही है।यह सोरेन सरकार के प्रयासों का ही कमाल है कि आजादी के बाद साहिबगंज जिले के 25 गांव अब बिजली से रौशनी हो रहे है। इन गांवों में मिनी सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

साहिबगंज के 25 गांवो में सोलर प्लांट लगाने का काम 2021 में शुरू किया गया था। अब तक 19 गांवों में प्लांट स्थापित किया जा चुका है। इस योजना के माध्यम से 735.5 किलोवाट सोलर बिजली उत्पादन करने की योजना अंतिम चरण में है। इससे 2237 घरों में रोशनी होगी।
झारखंड के सुदूर इलाकों में बेस गांवों में जरेडा मिनी सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली पहुंचाने का काम कर रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को सोलर पावर में होने वाली खराबी को ठीक करने के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। झारखंड सरकार की सोच है कि प्लांट लगाने वाली कंपनी को 5 साल तक बिजली निर्बाध आपूर्ति करनी है,इसलिए पूरी रात बैकअप के लिए बैटरी भी लगायी गयी है।
इन गांवो में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं,उसमे से एक बरहेट प्रखंड के हिरणपुर पंचायत स्थित बरमसिया गांव में राज्य योजना मद से 60 किलोवाट का मिनी सोलर पावर प्लांट 2021 अक्टूबर में लगाया गया था। बरमसिया गांव शहर से 80 किलोमीटर और प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर सुदूरवर्ती वन क्षेत्र में है। सोरेन सरकार की पहल पर बिहड़ में रहने वाले आदिवासी परिवारों के घरों में रोशनी पहुंच गई है।
बरमसिया गांव में बिजली आने से गांववालों में काफी उत्साह है,वह हेमंत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि हेमंत सोरेन सरकार ने राशन, पेंशन के साथ 24 घंटे बिजली दी है। अब बच्चे रात में भी पढ़ाई कर रहे हैं। इस गांव के बबलू सोरेन का कहना है कि गांव में जब पहली बार बिजली आयी, तो 240 परिवारों के लोगों के चेहरे खिल उठी है। अब हम मोटर लगा कर खेतों की सिंचाई भी कर रहे हैं। वहीं गांव की सुनामनी सोरेन कहती हैं कि सोलर बिजली ने हम लोगों के जीवन में काफी बदलाव लाया है। बिजली पहुंचने से गांव में एक दो लोग टीवी भी लग चुके हैं।
यह भी पढ़ें Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, 50 वर्ष वालों को भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications