Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बेघर और कच्चे घरों में रह रहे गरीब लोगों को बड़ी राहत दी है। झारखंड सरकार ने इन गरीबों को पक्का आवास देने का फैसला किया है। इसके लिए हेमंत सोरेन सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत बेघर और गरीब लोगों को पक्का आवास दिया जाएगा।
हेमंत सोरेन सरकार ने संकल्प लिया है कि राज्य का कोई भी अहर्ताधारी नागरिक पक्का आवास से वंचित नहीं रहे।
इस योजना के तहत झारखंड सरकार अबुआ आवास के लिए आठ नौ जनवरी को विशेष कैंप आयोजित करेगी।

सरकार आपके द्वार शिविर में यदि किसी कारण के चलते आवेदकों का नाम अबुआ आवास में प्रविष्टि में छूट गया हो तो लाभुक संबंधित प्रखंड के बीडीओ से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि दिनांक 8 और 9 जनवरी को कराकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत है, यह भी जानना जरूरी है। 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' से प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर, मनरेगा जॉब कार्ड व आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, जमीन के दस्तावेज की फोटोकॉपी, पारिवारिक विवरणी, मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। इस दस्तावेज के माध्यम से ही योग्य लाभुक संबंधित बीडीओ के पास प्रविष्टि दे सकते हैं।
इस योजना के तहत तीन कमरे का मकान बनाया जाएगा। न्यूनतम 31 वर्ग मीटर में मकान का निर्माण होगा।
जिसमें रसोईघर भी शामिल है। आवास परिवार की महिला के नाम पर पंजीकृत किया जाएगा। महिला की मृत्यु या अनुपस्थिति की स्थिति में परिवार के मुखिया के नाम पर आवास पंजीकृत किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार दे रही है सोलर बिजली उत्पादन को बढ़ावा, साहिबगंज के 25 गांवों में पहुंची बिजली
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications