Jharkhand News: झारखंड सरकार ने अनुपूरक बजट में सबसे अधिक आवंटन गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को किया है। चंपई सोरेन सरकार के तीसरे अनुपूरक बजट का आकार 4981 करोड़ रुपए का है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की 1012.92 करोड़ की अनुदान मांगों की मंजूरी दी गई है। गृह विभाग ने एसआरई स्कीम और विधि व्यवस्था को फोकस करते हुए अनुदान मांगों का आकार बढ़ाया है। सोमवार को झारखंड सरकार के अनुपूरक बजट पर सदन में चर्चा होगी।

झारखंड सरकार ने भवन निर्माण विभाग को 50 करोड़, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को 17.90 करोड़, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को 11.65 लाख, ऊर्जा विभाग को 358.60 करोड़, उत्पाद विभाग को 1.51 लाख, वित्त विभाग को 22.27 लाख, वाणिज्यकर विभाग को 3.18 करोड़, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग को 1.51 लाख, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को 55.01 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 104.34 करोड़, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को 44.04 करोड़, गृह विभाग के गृह प्रभाग को 97.67 करोड़, उद्योग विभाग को 185.73 करोड़, सूचना जनसंपर्क विभाग को 54.75 करोड़, कोषागांव एवं सांस्थिक वित्त को 67.24 लाख, श्रम विभाग को 5.18 करोड़, विधि विभाग को 241.01 करोड़, अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को 151.09 करोड़, विधानसभा को 25.50 लाख, कार्मिक विभाग को 24.83 लाख, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 1012.92 करोड़, राजस्व निबंधन विभाग को 6.34 करोड़, पथ निर्माण विभाग को 389 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 122.48 करोड़ आवंटित किया गया है।
इसके अलावा योजना एवं विकास विभाग को 10.80 करोड़, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तकनीकी शिक्षा प्रभाग को 55.65 करोड़, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को 5.50 लाख, पर्यटन विभाग को 6.45 लाख, परिवहन विभाग को पांच करोड़, नगर विकास एवं आवास विभाग के नगर विकास विभाग को 58.70 करोड़, जल संसाधन विभाग को 150.11 करोड़, कल्याण विभाग के अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग प्रभाग को 547.22 करोड़, पर्यटन, कला, खेलकूद विभाग को 90 हजार, कृषि विभाग के डेयरी प्रभाग को 7.51 लाख, ग्रामीण कार्य विभाग को 83.01 करोड़, पंचायती राज विभाग को 651.95 करोड़, नगर विकास विभाग के आवास प्रभाग को 1 लाख, स्कूली शिक्षा विभाग के प्राथमिक और व्यस्क शिक्षा प्रभाग को 68.35 करोड़ व महिला, बाल विकास व समाजिक सुरक्षा विभाग को 15.09 करोड़ का अनुपूरक बजट आवंटित किया गया है।
यह भी पढ़ें झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया 4981 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications