कोरोना के नए वैरिएंट कोविड जेएन1 के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है वह सुनिश्चित करें कि अस्पताल में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी उपकरणों को सरकारी अस्पताल में उपलब्ध रखें।
महाराष्ट्र के मंत्री संजय बंसोडे ने शनिवार को लातूर में एक बैठक की थी। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरी सामान उपलब्ध हों इसे सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए अस्पतालों में तैयारी पूरी होनी चाहिए।

बंसोडे ने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना है कि सभी जरूरी उपकरण, दवाएं आदि तहसील हेल्थ सेंटर पर भी उपलब्ध हों। ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति को चेक करना चाहिए। प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जिला स्वास्थ्य केंद्रों पर भी निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और यह पूरी तरह से सुचारू हैं इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए।
विलासराव देशमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज में 50 बेट का रिजर्व सेंटर तैयार किया गया है जहां पर कोरोना के मरीजों को रखा जाएगा। इसको लेकर एक मॉक ड्रिल भी की गई, इस दौरान वेंटिलेटर और ऑक्सीजन आदि की सुविधा की भी जांच की गई।
गौर करने वाली बात है कि कोरोना का नया वैरिएंट जेएन-1 अगस्त माह में लग्जमबर्ग में पहली बार सामने आया था, जोकि BA.2.86 वैरिएंट के परिवार का है। केंद्रीय गृह मंत्रालयके अनुसार रविवार को कोरोना के नए वैरिएंट के 659 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस वैरिएंट के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3742 हो गई है। इससे पहले शनिवार को शनिवार को कोरोना के कई मामले सामने आए हैं, इसमे से अधिकतर केस केरल में सामने आए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications