महाराष्ट्र के नागपुर में बुनियादी ढांचे और इंफ्रस्टक्चर के विकास के लिए शिंदे सरकार ने विशेष वित्तीय पैकेज का घोषणा की है। सीएम ने निर्देश के इसको लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शिंदे सरकार में राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन मंत्री अनिल पाटिल ने नागपुर के लिए विशेष पैकेज की जानकारी देते हुए कहा कि इस निधि से बुनियादी ढांचे के काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किये जायेंगे और नागरिकों को लाभ होगा।

नागपुर के लिए पैकेज को मंजूरी मिलने के बाद मंत्री पाटिल ने कहा के नागपुर में पिछले वर्ष बाढ़ के कारण 8.41 कि.मी. क्षतिग्रस्त नदी नालों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जिसकी लंबाई और क्षतिग्रस्त 61.38 किमी के लिए 163 करोड़ 23 लाख 31 हजार रुपये। इसके अलावा इस निधि से 41 करोड़ 48 लाख 31 हजार रूपये खर्च करके सड़कों का मरम्मत कार्य किया जाएगा।
बता दें कि 23 सितंबर 2023 को नागपुर शहर में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई थी। मूसलाधार बारिश के चलते अंबाझारी झील, नाग नदी के पास निचले इलाकों में और अंबाझारी झील, नाग नदी, पीली नदी और स्थानीय नालों के उफान के कारण घरों में पानी घुस गया।
शहर में बाढ़ के चलते नागपुर म्युनिसिपल फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और आपदा मित्र की बचाव टीमों ने वहां फंसे 349 लोगों को बचाया गया था। भारी बारिश के कारण नागपुर शहर में 2 लोग और 14 मवेशी डूब गए। दोनों मृत व्यक्तियों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये रुपए की सहायता दी गई थी। इसके अलावा पशुपालकों को मुआवजे के रूप में सरकार ने कुल 1 करोड़ 12 लाख 500 रुपए की राशि आवंटित की।
सरकार ने सितंबर, 2023 में नागपुर शहर में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को बहाल करने के लिए विशेष वित्तीय पैकेज के तहत 204 करोड़ 71 लाख 62 हजार रुपये के व्यय की प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस संबंध में सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications