Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की वो महिलाएं जो प्रदेश सरकार की योजना महतारी वंदन के तहत पात्रता की सभी जरूरी शर्तें पूरी करती हैं, लेकिन अब तक स्कीम के तहत आवेदन नहीं कर पाई हैं, उनके लिए अभी भी वक्त है। ऐसे में उन्हें विलंब ना करते हुए स्कीम के तहत जल्द आवेदन करना चाहिए।
महतारी वंदन स्कीम को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को शाम 6 बजे तक ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शाम 6 बजे के बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए उपलब्ध विंडो क्लोज हो जाएगी, जिसके बाद स्कीम के तहत कोई भी आवेदन नहीं हो पाएगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पब्लिक पोर्टल भी शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा। ऐसे में योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही निर्धारित केन्द्रों में अपना आवेदन 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही पब्लिक पोर्टल से हितग्राही 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।
बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 70 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। योजना के तहत महिलाओं को आवेदन में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन करने की सुविधा दी है।
कैसे चेक करें आवेदन की स्थिति
आपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आपको विभागीय साइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, जिके बाद एक कैप्चा भरना होगा और सबमिट करने बाद आवेदन की स्थिति की जानकारी उपलब्ध होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications