PSU Stock in Focus: शेयर बाजार में आज 11 अक्टूबर को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में रहने वाले हैं, जिसमें सरकारी डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स भी शामिल हैं. क्योंकि कंपनी को महाराष्ट्र में बड़ा ऑर्डर मिला है. कल बाजार के स्थिर कारोबार में भी करीब साढ़े 8 फीसदी चढ़कर 4431.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
सरकारी डिफेंस कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत रक्षा क्षेत्र की प्रमुख नवरत्न कंपनी मझगांव डॉक लिमिटेड को महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) से ₹121 करोड़ का ऑर्डर मिला है. बाजार को दी जानकारी में सरकारी कंपनी ने बताया कि इस साझेदारी में मझगांव डॉक दो प्रमुख महाजेनको पावर प्लांट्स- जीटीपीएस-उरण और केजीएससी-पोफली में उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित सुरक्षा प्रणाली प्रदान, स्थापित और चालू करेगा. इस बड़े ऑर्डर को 10 अक्टूबर 2025 तक पूरा किया जाना है.
इस नए ऑर्डर की खबर से मझगांव डॉक के शेयरों में कल ताबड़तोड़ तेजी दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 8.44% की तेजी के साथ शेयर 4431.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ. कंपनी की वित्तीय सेहत मजबूत दिख रही है, क्योंकि इसका ऑर्डर बुक 40,000 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. ऑर्डरबुक का आंकड़ा जून तिमाही के नतीजों के जारी होने के बाद सामने आए थे.

निवेशकों को स्टॉक से धमाकेदार कमाई
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को MAHAGENCO के साथ सौदा करने से पहले, मझगांव डॉक को पाइपलाइन बदलने के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन से ₹1486 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला था, जिसे 28 फ़रवरी 2026 तक पूरा किया जाना है. बता दें कि पिछले एक साल में निवेशकों ने मझगांव डॉक के शेयर से बंपर कमाई की है.
यह 104.42% का रिटर्न दिया है. छह महीनों में ही शेयर ने 100.95% का रिटर्न दे चुका है. 20204 में अब तक शेयर का भाव 93.51% चढ़ चुका है.सरकारी डिफेंस कंपनी के शेयर का 52-वीक हाई 5,860 रुपए है, जबकि लो 1,742 रुपए है.
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications