Jharkhand News: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने गुरुवार को मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देशत दिया कि खनन कार्य में रुचि नहीं लेनेवाली कंपनियों को शोकॉज करके उनका आवंटन रद्द करें।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अफसरों को निर्देशित किया कि पूर्व से आवंटित खनिज ब्लॉकों में जल्द से जल्द खनन कार्य शुरू कराएं। फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कार्य समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा चिन्हित 10 विभिन्न खनन ब्लॉक को जल्द चालू करें।
सीएम सोरेन ने खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा संचालित समस्त खनन योजनाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, खनन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, खान निदेशक शशि रंजन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सोरेन ने बैठक में कहा कि खनन विभाग राजस्व का एक मुख्य स्रोत माना जाता है। जिन खनन ब्लॉक का पहले से नीलामी या आवंटन हो चुका है, उन खनन ब्लॉकों को अतिशीघ्र चालू किया जाए। जिस कंपनी को खनन कार्य का जिम्मा दिया गया है, उनके साथ बैठक कर खनन कार्य जल्द शुरू कराएं, वहीं जो संस्था खनन कार्य संचालित करने में रुचि नहीं दिखा रही हैं, उन्हें स्पष्टीकरण (शोकॉज) कर उनका आवंटन रद्द किया जाये।
मुख्यमंत्री सोरेन ने बैठक में अधिकारियों से झारखंड के विभिन्न खनिज ब्लॉकों की नीलामी करने संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही फरवरी माह 2024 के अंत तक खनन विभाग की तरफ से चिन्हित 10 विभिन्न खनन ब्लॉक के नीलामी या आवंटन प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें झारखंड के सीएम चंपई सोरेन सरकार का बड़ा निर्णय, अब 125 यूनिट बिजली हर माह मिलेगी फ्री
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications