Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में एलआईजी चौराहे से नवलखा चौराहे तक बनाए जा रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया। यह कॉरिडोर 6.67 किमी लंबा है और करीब 350 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। सीएम यादव ने कहा कि यह कॉरिडोर इंदौर के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर पिछले 7 वर्षों से स्वच्छता के मामले में अपना परचम फहरा रहा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाई हासिल कर रहा है। उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि पाँच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा होकर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हो रहा है।

सीएम यादव ने कहा कि 22 जनवरी की इस शुभ घड़ी में दिवाली मनाते हुए दीप प्रज्वलन कर श्रीराम का अभिनंदन करें। यह सभी के लिए हर्षोल्लास का विषय है। तो वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से आग्रह किया कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर को 15 माह की समयावधि में पूरा करवाने के निर्देश अधिकारियों को दें।
उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। डबल इंजन की सरकार इसी भाव के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज सीएम मोहन यादव ने मां अहिल्या देवी जी के शहर इंदौर में 350 करोड़ की लागत से बनने वाले 6.67 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन कर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी।
कहा कि एलआईजी चौराहा से नवलखा चौराहा तक बनने वाला यह एलिवेटेड कॉरिडोर इंदौर के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। आपको बताते चले कि केंद्रीय सड़क निधि योजना अंतर्गत स्वीकृत इंदौर शहर के पुराने आगरा-मुंबई मार्ग पर एलआईजी चौराहे से नवलखा चौराहे तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।
इस एलिवेटेड कॉरिडोर की लंबाई 6.70 किलोमीटर, चौड़ाई 15.50 मीटर एवं भू-तल से पुल की ऊंचाई 10 मीटर प्रस्तावित है। इसकी कुल लागत 350 करोड रुपए है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा गिटार चौराहे पर एक भुजा गीता भवन चौराहे पर मधुमिलन चौराहे की तरफ होगी। इसी प्रकार एक भुजा शिवाजी वाटिका चौराहे पर पीपल्याहाना की तरफ प्रस्तावित है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications