MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को खरगोन के दौरे पर रहे। उन्होंने शहर के नवग्रह मेला ग्राउंड पर एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले सीएम यादव ने शहर में एक रोड शो जनता का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के बाद जनसभा के मंच से मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की तथा प्रदेश में चल रही योजनाओं को निरंतर चालू रखने की बात कही। अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने निमाड़ क्षेत्र के विकास को लेकर भी भरोसा दिलाया। जनसभा के दौरान सीएम यादव ने तकरीबन 182 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया है।
कोई भी योजना बंद नहीं होगी
सीएम यादव ने खरगोन के नवग्रह मेला ग्राउंड में एक जनसभा भी की। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी और विकास की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन निरंतर जारी रहेंगे। कोई भी योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक धनराशि का प्रबंध कर सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। सीएम यादव ने कहा कि नवग्रह मेला क्षेत्र के विकास के लिए 25 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं।

मध्य प्रदेश के विकास में निमाड़ की भूमिका महत्वपूर्ण
निमाड़ क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास में समूचे निमाड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। दक्षिण से आने वाले रेल मार्ग को निर्माण क्षेत्र से ले जाने के लिए नया ट्रैक विकसित करने संबंधी प्रस्ताव पर रेल मंत्री से चर्चा हुई है। इस क्षेत्र में विकसित हो रहे फोरलेन से विकास के द्वार खुलेंगे। निमाड़ क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएगी।
इन विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
जनसभा के दौरान सीएम यादव ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इंदौर संभाग के 167 करोड़ की लागत के 41 विकास कार्यों, नानकोड़ी बैराज, 7.54 करोड़ की लागत की झिरन्या और करही बैराज भगवानपुर, भिकनगांव झिरनिया मार्ग पर 5.88 करोड़ की लागत से नवीन पुल का निर्माण, कायाकल्प योजना 2.0 के अंतर्गत खरगोन जिले में 2 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications