MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योगपतियों को उद्योगों की इकाई लगाने के लिए हर संभव सहायता की जाएगी। एमपी सरकार रोजगार और उद्योगों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सीएम डॉ. यादव आज मंत्रालय में उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्योग संजय शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम मोहन यादव से फोर्स मोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष अभय फिरोदिया, पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. सुधीर मेहता, गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निर्देशक आर एस जोशी एवं सागर ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री यादव को उद्योगपतियों ने अपने उद्योगों की जानकारी दी।
फोर्स मोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष अभय फिरोदिया ने कहा कि फोर्स मोटर्स लिमिटेड मध्यप्रदेश में 1987 से पीथमपुर में कार्यरत है। यह प्रदेश में 4515 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर चुकी है, वहीं 2200 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता ने जानकारी दी कि यह कंपनी राज्य के पीथमपुर में 1996 से कार्यरत है।
एमपी में 175 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है और एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। प्रदेश सरकार द्वारा पिनेकल मोबिलिटी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को उनकी नवीन परियोजना के लिए पीथमपुर में भूमि आवंटित की गई है। डॉ. मेहता ने एका मोबिलिटी कंपनी की भी जानकारी दी। इस कंपनी को पीथमपुर में संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications