MP News: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विंध्य क्षेत्र का समग्र विकास होगा। विंध्य क्षेत्र अब विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। वह आज रीवा के एनसीसी मैदान में 337 करोड़ 90 लाख रुपए के जनकल्याणकारी विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहें थे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि शासन ने विकास कार्यों के विकेंद्रीकरण करने की व्यवस्था बनाई गई है। शासन अब घर-घर तक विकास ले जायेगी। हितग्राही मूलक योजनाओ का फायदा हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार मिले। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो। इसके लिए आने वाले वक़्त में मानव संसाधन पर अधिक निर्भर रहने वाले उद्योगों की स्थापना की जाएगी। खनिज संसाधन की उपलब्धता वाले जिलों में खास सब्सिडी देकर उद्योग विकसित किए जायेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपना सारा जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित किया था। आज भी जन-जन के हृदय में राम राज्य का सपना बसा हुआ है। भगवान श्रीराम लोगों के रोम-रोम में समाये हुए हैं। इसलिए सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता पूर्ति नहीं होगी बल्कि सनातन संस्कृति और धर्म को भी संरक्षित और संवर्धित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आम जनता के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह सरकार जनता की सरकार है। गरीबों की सरकार है। जनता के बीच से ही यह सरकार चुनी गई है। इसलिए जनता का सम्मान करना शासन और प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व है। संभागीय बैठकों में शासन के निर्णय का पालन हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन आभार यात्रा के माध्यम से जो स्वागत हुआ है उससे अभिभूत होकर संकल्प लिया है कि विंध्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया जाएगा। उन्होने बताया कि 16 जनवरी को रीवा में विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पूरा किया जायेगा। पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय का एक केंद्र रीवा में स्थापित होने वाला है। इसमें धनराशि की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। जन अभिलाषा का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की सुविधा के लिए रीवा की कृषक उपज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नई तस्वीर बनाने और भारत को विश्व में नंबर एक देश बनाने की दिशा में प्रयास करने का सभी का संकल्प है। इसे हर कीमत पर पूरा किया जायेगा।
सीएम मोहन यादव ने 337 करोड़ 90 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 40 सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री यादव ने 11 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसमें 2 स्कूल भवन, केन्द्रीय जेल रीवा की 8 बैरकें और नगर निगम रीवा में सड़कों के सुधार एवं नाला निर्माण के 6 कार्य शामिल हैं।
सीएम मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हित लाभ वितरित किए। इसके तहत 43 स्कूटी, 5 मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल एवं 16 तिपहिया साइकिलों का वितरण किया गया।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, सांसद सतना गणेश सिंह मौजूद थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications