Odisha News: ओडशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नए पुरस्कार की घोषणा की है। जिसे मुख्यमंत्री सिख्य योजना (Mukyamantri Sikhya Puraskar) नाम दिया गया है। इसके तहत संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों श्रेणियों को छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र के विकास की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। इस हफ्ते बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को शिक्षा के क्षेत्र में संस्थागत और व्यक्तिगत श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए 'मुख्यमंत्री सिख्य पुरस्कार' लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री सिख्य पुरस्कार के तहत छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को 137 करोड़ रुपये के 7,519 पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा, मैट्रिक परीक्षा में प्रदर्शन के लिए 2,027 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बालासोर, क्योंझर, जगतसिंहपुर और झारसुगुड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जिलों के रूप में सम्मानित किया गया।
छात्रों के अलावा, व्यक्तिगत श्रेणी में 350 प्रधानाध्यापकों और 319 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संस्थागत श्रेणी में 10 ब्लॉक, 1,057 स्कूल, 419 स्कूल प्रबंधन समिति और 414 ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर 5T के अध्यक्ष वीके पांडियन ने बड़ा दावे किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की थी। 5T सिद्धांतों के तहत स्कूलों का परिवर्तन उसके बाद शुरू हुआ था और अब तक 8,000 का परिवर्तन हो चुका है।
स्कूल परिवर्तन को टीम वर्क का एक उदाहरण बताते हुए पांडियन ने कहा कि पूर्व छात्रों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए एक टीम के रूप में काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए पुरस्कारों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications