ओडिशा में नाबार्ड की ओर से 10 जनवरी को राज्य क्रेडिट सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान ओडिशा फोकस पेपर को रिलीज किया गया। इस फोकस पेपर में कहा गया है कि ओडिशा की वित्त वर्ष 2024-25 में क्रेडिट क्षमता 200608 करोड़ रुपए तक हो सकती है।
सेमिनार के दौरान वित्त विभाग के प्रमुख सचिव विशाल कुमार देव ने कि ओडिशा में बैंकों से प्राथमिकता वाले क्षेत्र में ऋण प्रवाह अब तक अच्छा रहा है, लेकिन इसमें अभी भी बहुत सुधार और ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रदेश के लिए ऋण योजना को बेहतर बनाया जाना चाहिए। जीएसडीपी का 40% जो लगभग 3.50 लाख करोड़ रुपए है। वर्ष 2024-25 के लिए क्रेडिट योजना लगभग 2 लाख करोड़ रुपए है।

वित्त सचिव ने कहा कि वित्तीय सेवाओं के मामले में राज्य में क्षेत्रीय असमानता को दूर करने और निरंतर विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए समग्र प्रयासों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सभी बैंकों से निर्धारित लक्ष्य हासिल करने और विशेष रूप से कृषि और एमएसएमई पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्तर बढ़ाने की जरूरत है।
प्रमुख सचिव अरबिंद कुमार पाधी राज्य केंद्रित पेपर के लिए नाबार्ड द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्य फोकस जलवायु लचीले कार्यक्रम, पोषण सुरक्षा, समावेशी विकास, कृषि मशीनीकरण आदि हैं। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एसपी मोहंती ने बेहतर ऋण वितरण के लिए राज्य फोकस पेपर में किए जा रहे अनुमानों को प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications