Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है। राज्य के कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने मंगलवार को अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंडी बोर्ड के सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए।

मंत्री नेताम ने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। किसानों की सुविधा और बेहतरी के लिए प्राथमिकता के साथ योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए।
मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर केन्द्रीय और राज्य प्रवर्तित योजनाओं का गुणवत्तापूर्वक और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने को कहा। इस बैठक में मंत्री नेताम ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए अफसरों को विशेष पहल करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में वनवासियों के उत्थान के लिए चलेगा विशेष अभियान, तैयार होगी 100 दिन की कार्ययोजना
नेताम ने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने सरगुजा में भी फर्टिलाईजर लैब की स्थापना की जाए। उन्होंने कृषि विभाग के अंतर्गत सभी संस्थाओं के लिए उपलब्ध जमीनों की पक्की जानकारी होने के साथ ही अवैध कब्जाधारियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं प्रदेश के सभी विकासखण्डों में नर्सरी विकसित करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश अफसरों को दिए।
कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के गांवों में विशेषकर आदिवासी अंचलों में सभी किसानों का क्रेडिट कार्ड नहीं बना है। योजना का प्रचार-प्रसार कर प्राथमिकता के तौर पर शत-प्रतिशत किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने की दिशा में कार्य करना जरूरी है, ताकि सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों के प्रशिक्षण पर भी खास बल दिया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications