ओडिशा के दो प्रमुख शहर भुवनेश्वर और कटक में केंद्र की दो नगर वन परियोजनाएं धन की कमी के कारण प्रभावित हो रही है। सूत्रों के अनुसार अपर्याप्त धन के कारण शहरी प्रभाग में कम से कम चार चिन्हित स्थानों पर ये प्रोजेक्ट लटके हुए हैं।

ओडिशा के दो प्रमुख शहर भुवनेश्वर और कटक में शुरू की गई इस परियोजना का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के लिए शहरों में शहरी वन विकसित करना और शहरवासियों को मनोरंजन और संरक्षण के लिए एक संपूर्ण प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना है लेकिन अपर्याप्त धन के कारण ये प्रोजेक्ट शहर प्रभाग में कम से कम चार चिन्हित स्थानों पर मझधार में लटके हुए हैं।
वन विभाग के सूत्रों ने कहा शहर वन प्रभाग भुवनेश्वर और कटक के कम से कम पांच स्थानों में नगर वन परियोजना को लागू करेगा। ये शहरी वन पतरापाड़ा में 34 हेक्टेयर क्षेत्र, मधुपुर में 34 हेक्टेयर क्षेत्र, सीडीए सेक्टर 8 में 15.3 हेक्टेयर क्षेत्र, अरिलो में 11 हेक्टेयर क्षेत्र और ब्रजबिहारीपुर में 6.2 हेक्टेयर क्षेत्र में आने वाले थे।
एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने जानकारी दी कि इस वन परियोजना के कार्यान्वयन के लिए, केंद्र को बाड़ लगाने/चारदीवारी खड़ी करने और मिट्टी संरक्षण के लिए धन उपलब्ध कराना था, जबकि राज्य सरकार को अन्य आंतरिक घटकों के लिए धन का प्रबंधन करना था लेकिन केंद्र द्वारा धन उपलब्ध ना करवाने के कारण इस प्रोजेक्ट का काम नहीं हो पा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications