ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंदू पत्ता तोड़ने वालों और अन्य संबंधित श्रमिकों के लिए 200 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। जिसके तहत बड़े पैमाने पर लोगों को फायदा होगा।
सीएम नवीन ने राज्य सरकार ने मौसमी कर्मियों की परिलब्धियों में संशोधन की मांग भी मान ली है और केंदू पत्ता बंडल की कीमत में भी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत 20 केंदू पत्ते के बंडल की कीमत 1.4 रुपये से बढ़ाकर 1.6 रुपये, 40 केंदू पत्ता वाले बंडल की कीमत 2.8 रुपये की जगह 3.2 रुपये कर दी गई है।

सीएम ने इसके लिए 200 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज से लगभग नौ लाख लोगों को फायदा होगा, जिनमें से ज्यादातर पश्चिमी ओडिशा के जिलों में हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने केंदू पत्ते पर जीएसटी में राज्य का अंश भी माफ कर दिया है।
इसके साथ इसके अलावा, केंदू पत्ता तोड़ने वाले प्रत्येक परिवार को अप्रैल में सीजन की शुरुआत से परिवार की दो बेटियों की शादी के लिए 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। पैकेज में इस फसल के मौसम में केंदू पत्ता तोड़ने वालों के लिए 50 प्रतिशत बोनस शामिल है, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है।
बोनस का पैसा सीधे किसानों के खाते में जमा किया जाएगा। इसी तरह, केंदू पत्ता बांधने वालों और मौसमी श्रमिकों के लिए 10 प्रतिशत प्रोत्साहन की घोषणा की गई है। मौसमी कर्मचारी एक माह और काम कर सकते हैं।
बता दें कि केंदू पत्ते पर जीएसटी माफ करने की मांग पिचले कुछ दिनों से की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने भी कई बार केंद्र के साथ इस मुद्दे को उठाया था।
दरअसल, इस घोषणा के साथ सीएम नवीन ने 2022 में पदमपुर उपचुनाव के दौरान केंदू पत्ता श्रमिकों के लिए किए गए कई वादों को पूरा किया है। इनमें से 80 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं, जबकि 95 प्रतिशत एससी, एसटी और ओबीसी से हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications