Odisha News: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को अपने प्रदेश वासियों को बड़ी तोहफा दी है। उन्होंने श्रीजगन्नाथ एक्सप्रेस बस सेवा का शुभारंभ किया। जगन्नाथ एक्सप्रेस बसें लोकेशन एक्सेसिबल मल्टी-मॉडल इनिशिएटिव (LAccMI) के तहत संचालित होंगी। जिला मुख्यालय से भुवनेश्वर होते हुए श्रीक्षेत्र पुरी तक चलेंगी।
पहले चरण में 12 जिलों को जगन्नाथ एक्सप्रेस बस सेवा से कवर किया जाएगा। जिसमें बलांगीर, बारगढ़, गंजम, झारसुगुड़ा, कोरापुट, कालाहांडी, मलकानगिरी, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, रायगड़ा, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिले शामिल हैं। इस योजना के तहत 30 जिलों से 80 सुपर प्रीमियम जगन्नाथ एक्सप्रेस बसें संचालित होंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीजगन्नाथ एक्सप्रेस में माताओं के लिए टिकट की कीमत पर 50 प्रतिशत की छूट रहेगी। LAccMI बस सेवा में माताओं के लिए टिकट की कीमत केवल 5 रुपये है। इससे माताओं को बहुत लाभ हुआ है।
श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना का उद्घाटन
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि लोगों को पुरी धाम की यात्रा करने और भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए जगन्नाथ एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भगवान जगन्नाथ की इच्छा के अनुरूप श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना का कल उद्घाटन किया गया। इस परियोजना ने मंदिर की सुंदरता को बढ़ाया है और माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया है।
संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए उठाए जा रहे कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमा ओडिशा और नबीन ओडिशा कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में जगन्नाथ संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री टुकुनी साहू, 5टी के चेयरमैन कार्तिक पांडियन, वाणिज्य एवं परिवहन विभाग की प्रधान सचिव उषा पाढ़ी शामिल हुईं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में पांच वर्षों में 22.57 करोड़ लोंगों का इलाज, प्राइवेट अस्पतालों को दिए गए 4764 करोड़
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications