ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में ओडिशा और टाटा स्टील के बीच एक समझौता ज्ञापन साइन हुआ। ये समझौता ज्ञापन ओलंपिक खेल, तीरंदाजी और स्पोर्ट क्लाइंबिंग में हाई परफॉरमेंस सेंटर स्थापित करने के लिए है।

एथलीटों के विकास और अनुशासलन के लिए ओडिशा टाटा तीरंदाजी अकादमी और ओडिशा टाटा स्टीज एडवेंचर फाउंडेशन स्पोर्ट क्लाइंबिंग अकादमी की स्थापना ओडिशा की राजधानी भुवनेश्ववर में की जाएगी। यहां पर तीरंदाजी के लिए रीजनल डेवलेपमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे और साथ ही दोनों अकादमियां जमीनी पर कार्यक्रम भी संचालित करेंगी।
इस मौके पर ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने कहा
हमें इस प्रयास में टाटा स्लील के साथ और सहयोग करके खुशी हो रही है। हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए टाटा स्टील के साथ हमारी साझेदारी अनुकरणीय रही है और उत्साहजनक परिणाम दे रही है। हमारे पास ओडिशा और देश में तीरंदाजी और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के लिए बहुत बड़ी संभावनाएं हैं और इस नए सहयोग के साथ हम इन विषयों में एथलीटों के लिए अनुकूल माहौल बनाने में सामूहिक रूप से योगदान करने में सक्षम होंगे।
बता दें एक्सपर्ट के नेतृत्व में ये एसपीसी उक्त खेल से जुड़ी असधारण प्रतिभा की खोज करेंगे और उनका पोषण करेंगे। ऐस असधारण प्रतिभा को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की प्रतिस्पर्धा करने के लिए सशक्त बनाएंगे और उन्हें सर्वोच्च स्तर का बेसिक इन्फ्रास्ट्रकचर और ट्रेनिंग की सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।
ये सेंटर इच्छुक एथलीटों को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने के लिए सेंटर के रूप में काम करेंगे। इन अकादमियों में राज्य खेल छात्रावासों, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों से चुने गए खिलाड़ी शामिल होंगे। एथलीटों को उनके समग्र विकास के लिए खेल और युवा सेवा विभाग की खेल सुविधाओं मिल सकेंगी। जिसमें व्यायामशाला, स्विमिंग पूल और कलिंगा स्टेडियम में भारत का सबसे बड़ा खेल विज्ञान केंद्र शामिल होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications