Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए अन्य राज्यों में सक्रिय नजर आएंगे, हालाकिं वह कई राज्यो में प्रचार कर चुके हैं,लेकिन अधिकांशतः छत्तीसगढ़ में ही ज्यादा वक़्त दे रहे थे। कम समय पीएम मोदी की अधिकांश गारंटी पूरा करने वाले विष्णुदेव साय इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की सियासत का वह सबसे बड़ा चमकता चेहरा है,जिसपर जनता को भरोसा है।
भाजपा के सबसे बड़े आदिवासी नेताओं में शुमार विष्णुदेव साय का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वोट बैंक के रूप में आदिवासियों के वोट लेते रहे, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। साय आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा के लिए विशेष प्रचारक हैं।

विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ में बीते 5 साल तक हुए कांग्रेसी कुशासन की चर्चा कर रहे हैं,तो वहीं भाजपा के कार्यकाल में मिली उपलब्धियों का जमकर प्रचार कर रहे हैं। सीएम साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ के पूरे बस्तर क्षेत्र ने विकास की गति पकड़ी थी, 15 वर्षों में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा था, उसे रोकने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किया। जो भी केंद्र से गरीबों के लिए योजनाएं थी सबको बंद करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। गरीबों का हक छीना। 5 साल में ग्रामीण क्षेत्र में एक भी गरीब का प्रधानमंत्री आवास नहीं बना। इसलिए इस बार इस कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।
छत्तीसगढ़ के आम नागरिक भी मानते हैं कि किसी भी परदेस में अगर डबल इंजन की सरकार रहेगी तो तेजी से विकास होगा। इसलिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में बम्पर वोटिंग हुई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी में जो हमारी पार्टी का जो वादा था, छत्तीसगढ़ की जनता से, अधिकांश साय सरकार ने पूरा किया है।
साय कहते हैं कि हमने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दिए हैं। 13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ ली और 14 दिसंबर को ही पहली कैबिनेट बुलाकर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दिए हैं। जल्द ही प्रधानमंत्री आवास बनना शुरू हो जाएगा। हमारे किसानों को उम्मीद नहीं थी कि 2 साल का बकाया बोनस मिल जाएगा। हमारी सरकार आई तो 25 दिसंबर के दिन हमारे छत्तीसगढ़ के निर्माता सदैव अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस को 12 लाख से ज्यादा किसानों का 2 साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपया देने का कार्य छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने किया। आज 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से बंपर धान की खरीदी हुई। 24.75 लाख से अधिक किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत भी दी।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने किया कमाल, सीएम विष्णुदेव साय को सुनने उमड़ती है भीड़
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications