Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान देशभर में भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में मुफ्त राशन स्कीम का जमकर प्रचार किया है। भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी मोदी की हर गारंटी को पूरा करने की गारंटी छत्तीसगढ़ में ली है। साय सरकार ने जब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके छत्तीसगढ़ की कमान संभाली,तो कई वादों को पूरा किया,जिसमे एक मुफ्त अनाज का वादा भी था।
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गरीब परिवारों को जनवरी 2024 से ही अगले पांच सालों तक मुफ्त में चावल देने का फैसला किया था। विष्णुदेव साय सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय लिया था। इस वजह से उचित मूल्य दुकानों से गरीब परिवारों को नए साल से जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक चावल मुफ्त में मिल रहा है।

इस योजना के क्रियान्वयन में आमजनों में मोदी की गारंटी और डबल इंजन की सरकार को लेकर विश्वास जागा, लिहाजा भाजपा को एक बड़े वर्ग से समर्थन मिलने की संभावना बेहद मजबूत है। सीएम विष्णुदेव साय ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से प्रदेश के अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के 67 लाख 92 हजार 153 पात्र राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निःशुल्क चावल दिया जाये।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डों पर आगामी 5 वर्ष जनवरी 2024 से दिसंबर 2028 तक मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण किए जाने के तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के राशनकार्डधारियों को आगामी पांच वर्ष निःशुल्क चावल वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खाद्य विभाग के अफसरों के मुताबिक राज्य में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्त्योदय श्रेणी के 14 लाख 92 हजार 438, प्राथमिकता श्रेणी के 52 लाख 46 हजार 656, एकल निराश्रित श्रेणी के 37 हजार 708 और निःशक्तजन श्रेणी के 15 हजार 351 राशनकार्डधारियों जनवरी 2024 से आने वाले पांच वर्ष तक निःशुल्क चावल वितरण से लाभांवित होंगे।वहीं जानकार मानते हैं कि विष्णुदेव साय सरकार के कामों ने भाजपा को मजबूती प्रदान की है।
यह भी पढ़ें OPINION: साय सरकार ने किया शानदार काम, लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ सरकार के काम बने मिसाल
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications