दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच हवा गुणवत्ता पर भी असर हुआ है। दिल्ली जैसे मेट्रोपॉलिटन सीटी में हालत चिंताजनक हैं। लेकिन दिल्ली सरकार ने ऐसी परिस्थिति ने निपटने के लिए एक खास एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसके तहत मौजूदा स्थिति पर तेजी से नियंत्रण पाया जा सकेगा। हालांकि इस बीच मौसम में बदलाव की भी उम्मीद है, जिसके बाद दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
सर्दी के सितम के बीच वायु प्रदूषण स्तर बढ़ने से दिल्लीवासियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। दिल्ली में एक्यूआई 400 के करीब पहुंच रहा है। ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इस हफ्ते एक बार तो दिल्ली का प्रदूषण 400 के पार पहुंच गया। ऐसे में सीएक्यूएम द्वारा GRAP-III के तहत निर्देश जारी किए हैं। वहीं इसको गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने कुछ वाहनों पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ओर से रविवार (14 जनवरी) जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने क को कहा गया है। परिवहन विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से दिल्ली में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल एलएमवी (4 व्हीलर) चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाय।
दिल्ली सरकार एक्शन प्लान
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार 8 सूत्रीय प्लान के तहत एक्शन ले रही है। GRAP-III के तहत वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों के बाद पत्थर क्रशरों का संचालन, एनसीआर में खनन और संबंधित गतिविधियों को बंद करने के लिए कहा है। इसके साथ ही पूरे एनसीआर में निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
दिल्ली एनसीआर में भी कड़े प्रतिबंध
दिल्ली ही नहीं, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल एलएमवी के संचालन को भी पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications