Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सरकार में आते ही " मोदी की गारंटी" को पूरा करना शुरू कर दिया है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले जो वादे जनता से किये गए थे,उन्हें समय सीमा तय करके में पूरा करने की जुगत जारी है। सीएम साय खुद लगातार तमाम विभागों की हालिया स्थिति की समीक्षा में जुटे हुए हैं। इससे जनता के मन विश्वास जाएगा है कि लोकसभा चुनाव से पहले काफी वादे पूरे कर दिए जायेंगे।

विष्णुदेव साय सरकार ने पहली ही कैबिनेट में पूर्ववर्ती सरकार में रुके प्रधानमंत्री आवास योजना को बहाल किया, और राज्य में 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को तत्परता से आवास की स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का फैसला लिया। इसी प्रकार बीजेपी सरकार राज्य में 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस जारी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपये का भुगतान कर दिया है।
इन बड़े फैसलों के अलावा राज्य की महिलाओं को सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने वाली महतारी वंदन योजना और 500 रूपए में गैस सिलेंडर का लाभ भी फरवरी से मिलने की पूरी उम्मीद है। खास बात यह है कि विष्णुदेव साय समेत बाकि मंत्री अपनी विभागीय बैठकों में अधिकारियों से लगातार खाली पदों को भरने के लिए नई नियुक्तियां निकाले जाने पर बल दे रहे हैं, वही बुधवार को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ में साल 2021 में हुए कथित पीएससी घोटाले की जांच भी सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया जा चुका है।
विष्णुदेव साय सरकार के कामकाज की गति को देखकर लगता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को साधने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यानि राज्य में साय और केंद्र में मोदी सरकार के कायम रहने से विकास कार्यो में डबल इंजन लगने से मिलने वाली गति साफ महसूस की जा सकती है। आमजनता के बीच भी इस बात की चर्चा है कि जिस गति से फैसले लिए जा रहे हैं,वह डबल इंजन लगने से ही संभव हो पा रहा है। ज़ाहिर सी बात है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने डबल इंजन के साथ विकासपथ पर दौड़ना शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ विष्णुदेव सरकार में अपना कामकाज नए साल का स्वागत करते हुए संभाला है। यह साल इसलिए भी खास है,क्योंकि अयोध्याय में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर तैयार भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है। आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति समेत तमाम देवी देवता में मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिए जायेंगे।
छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है,लिहाजा विष्णुदेव साय सरकार ने चुनाव से पूर्व किये गए वादे को निभाने के लिए छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए अयोध्या तक यात्रा की व्यवस्था करने का बीड़ा उठाया है। लगभग तय है कि 22 जनवरी के बाद रामलाल दर्शन योजना भी शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के लोग निशुल्क जायेंगे रामलला के दर्शन करने अयोध्या, विष्णुदेव सरकार लांच करेगी यह स्कीम
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications