Haryana News: हरियाणा सरकार युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देने में कोई कमी नहीं छोड़ती। जो युवा अपने साथ-साथ समाज, प्रदेश और देश को भी आगे ले जाना चाहते हैं और अपने दम पर कुछ कर दिखाने का हौसला रखते हैं, उन्हें स्वरोजगार का भी मौका देती है।
समाज में ऐसे युवाओं की कमी नहीं है, जो अपने दम पर कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं। जिनके पास कौशल है, हौसला है, लेकिन कई बार व्यवस्थाओं का अभाव होता है। ऐसे होनहार युवाओं के लिए हरियाणा सरकार 'हर हित योजना' चलाती है।

सबके हित की सोचती है हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार की 'हर हित योजना' की खासियत ये है कि 'हर हित स्टोर' में उत्पादों की व्यापक रेंज होती है। इससे ग्राहकों की भी सुविधा होती है और इसे चलाने वालों के लिए यह फायदे का कारोबार साबित हो रहा है। उन्हें वाजिब कीमत पर बेहतर प्रोडक्ट उपलब्ध हो जाते हैं, जिसे बेचकर वह अच्छी कमाई कर लेते हैं।
स्वरोजगार का बहुत व्यापक अवसर देती है हरियाणा सरकार
हरियाणा के गांवों और शहरों में ऐसे हर हित स्टोरों की संख्या कुछ हजारों में है। इसलिए आज हरियाणा का युवा सिर्फ रोजगार मांगने वाला नहीं है, वह रोजगार पैदा करने वाला भी बन रहा है।
'हर हित स्टोर' की ये विशेषता है कि इन दुकानों में खाद्य पदार्थ और किराना, एफएमसीजी, पर्सनल केयर और होम केयर से लेकर पशुओं के आहार और अन्य चीजें भी मिलती हैं। मतलब, ग्राहक को कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। तो इसे चलाने वालों के लिए आमदनी का एक बेहतर साधन है।
युवाओं को अच्छी कमाई का अवसर
एक युवा जो अपना रोजगार शुरू करना चाहता है, उसके लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि 'हर हित स्टोर' के लिए उसे किसी तरह की फ्रैंचाइजी फीस नहीं देनी पड़ती और बहुत ही मामूली निवेश में बिक्री मार्जिन काफी बढ़िया है।
युवाओं को हर तरह से सहायता के लिए तैयार रहती है सरकार
इस योजना के तहत राज्य सरकार औसतन 10% शुद्ध लाभ का भरोसा देती है। सिर्फ इतना ही नहीं, 'हर हित स्टोर' के लिए मुफ्त में आईटी सपोर्ट, ऑफर और छूट की गुंजाइश, प्रचार-प्रसार से लेकर मार्केटिंग तक में हर तरह की सहायता दी जाती है। अगर किसी को लोन की जरूरत है तो हरियाणा सरकार बैंकों के साथ बातचीत करवाने के लिए भी मुस्तैद रहती है।
हरियाणा सरकार इतने तक ही नहीं छोड़ती। अगर बिजनेस के लिए किसी को ट्रेनिंग चाहिए तो वह इसमें सहायता के लिए भी तत्पर रहती है। अगर कोई सरकार एक व्यक्ति को स्वरोजगार में इस तरह से सहायक है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। 'हर हित स्टोर' चलाने वालों को माल लाने के लिए होलसेल मार्केट जाने की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर बुक करना है और सबकुछ आपके स्टोर तक पहुंचा दिया जाता है।
रोजगार पैदा करने वाला बन रहा है हरियाणा का युवा
12वीं तक पढ़ाई कर चुका 21 से 35 साल का कोई भी व्यक्ति हरियाणा सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकता है। 'हर हित स्टोर' के लिए कम से कम 200 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए और आवेदन शुल्क के रूप में 10,000 रुपए देने हैं।
5 लाख रुपए से बिजनेस शुरू हो जाता है। माल सरकार ही उपलब्ध करवा देती है। 10% कमाई निश्चित है। इसके अलावा सरकार कोई न कोई स्कीम चलाती रहती है, जिससे अतिरिक्त आमदनी की भी गुंजाइश बनी रहती है।
इस तरह से हरियाणा का युवा आज राज्य सरकार की मदद से सिर्फ रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार का अवसर पैदा करने वाला बन रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications