Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक स्कूल बस जिस तरह से हादसे का शिकार हुआ, उससे पूरा देश दहल गया है। लेकिन, उस हादसे के बाद राज्य सरकार ने जिस तरह से स्कूल बसों की फिटनेस जांच के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की पहल की है, वह उसकी तत्परता को जाहिर करता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने स्कूल बसों की फिटनेस परखने के लिए 20 अप्रैल से खास अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस कार्य में ट्रैफिक पुलिस समेत सभी संबंधित विभागों को लगाया जा रहा है। राज्य सरकार ने यह भी तसल्ली करने को कहा है कि एक भी स्कूल बस गाइडलाइंस के अनुसार सीसीटीवी कैमरा और स्पीडोमीटर के बगैर ना चलाई जाएं।

एल्को मीटर का इंतजाम रखने पर भी विचार
हरियाणा सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि एल्को मीटर का भी इंतजाम रहे, ताकि स्कूल बस के ड्राइवरों की दिन में दो बार जांच सुनिश्चित की जा सके कि कहीं उन्होंने शराब तो नहीं पी रखी है।

लापरवाही स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई
राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि जो बसें अनफिट हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और यह भी जरूरी है कि स्कूल बसों को पूरी तरह प्रशिक्षित और अनुभवी ड्राइवर ही चलाएं। यदि कोई स्कूल निर्देशों के पालन में नाकाम रहता है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्टरों के साथ-साथ स्कूलों पर भी यह जिम्मेदारी डाली है कि सारी गाइडलाइंस का पालन हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए। हादसे के बाद स्कूल को कारण बताओ नोटिस तो जारी की ही गई है, सभी निजी स्कूलों से एक हलफनामा भी दायर करने को कहा गया है कि उनके वाहन सारे परिवहन नियमों और मानदंडों का पालन कर रहे हैं।

स्कूल अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकेंगे
यही नहीं नायब सिंह सैनी सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा जाता है तो इसके लिए स्कूल जिम्मेदार होंगे, वह अपने उत्तरदायित्व से बचकर भाग नहीं सकते।

हादसे के बाद कई सख्त कदम उठा चुकी है हरियाणा सरकार
महेंद्रगढ़ बस हादसे में ड्राइवर के अलावा स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। यही नहीं राज्य सरकार ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए आरटीए के सहायक सचिव प्रदीप कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications