Haryana News: हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी के रूप में एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने आधी रात उनके दरवाजे पर पहुंचे जरूरतमंद को भी कभी निराश नहीं किया है। यही वजह है कि राज्य की जनता में एक भावना बनी है कि सीएम उनके अपने आदमी हैं।
सीएम सैनी की सरकार के साथ एक खासियत ये है कि उन्हें विरासत में एक दशक पुरानी मजबूत शासन-व्यवस्था मिली है, जो पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर उनके लिए छोड़कर गए हैं। तब से मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के लिए खुले दरवाजे की नीति अपनाने की कोशिश की है।

सीएम सैनी ने कभी किसी को दूर नहीं किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री की हमेशा कोशिश रहती है कि वे सबको साथ लेकर चलें। वह हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को अपनी पूरी क्षमता से निभाने का प्रयास कर रहे हैं। नायब सिंह सैनी की विशेषता यही है कि उन्होंने कभी किसी को दूर नहीं किया है।

सबके लिए उपलब्ध हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री
नायब सैनी के रूप में प्रदेश को एक ऐसा सीएम मिला हुआ है, जो यह सुनिश्चित करता है कि लोगों को सुनवाई की गारंटी मिले। एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री खुद कह चुके हैं कि उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से कह रखा है कि उनसे अगर कोई मिलना चाहता तो किसी को भी रोकें नहीं।

प्रदेश का हर नागरिक सीएम के सामने रख सकता है अपनी बात
जब एक राज्य को ऐसा मुख्यमंत्री मिला हो तो वहां की जनता की आधी समस्या तो यूं ही दूर हो जाती है कि वह अपनी बात सीधे शीर्ष नेतृत्व तक रख सकता है।

सबको विश्वास में लेकर चलने की कोशिश में जुटे हैं हरियाणा के सीएम
राज्य में जबसे नायब सिंह सैनी को सीएम पद की जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला है, उन्होंने हर किसी को विश्वास में लेकर आगे बढ़ना सुनिश्चित किया है। वे एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो जनहित के हर छोटे-बड़े विषयों में खुद दिलचस्पी रखते हैं और उसे समय पर निपटना का प्रयास करते हैं।

इसे भी पढ़ें- OPINION: तीनों नए आपराधिक कानूनों पर अमल के लिए इस तरह से तैयार है हरियाणा सरकार
राज्य सरकार ने बीते करीब 10 वर्षों में प्रदेश में अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और उसका लाभ प्रदेश के लाखों परिवारों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री सैनी की सरकार की यह कोशिश है कि एक तरफ कल्याणकारी योजनाओं में हरियाणा रोज नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, दूसरा प्रगति के अन्य पैरामीटर्स पर क्षेत्रफल के हिसाब से यह छोटा प्रदेश हर सेक्टर में विकास के नए रिकॉर्ड कायम करे। यही वजह है कि हरियाणा ने अनेक क्षेत्रों में देश का सिर ऊंचा करने में सफलता हासिल की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications