मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने युवाओं के कल्याण के लिए नई दिशा में सोचना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार युवा शक्ति की प्रगति में हर संभव मदद के साथ आगे आ रही है।
सबसे ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अग्निवीर योजना के लिए प्रदेश के युवाओं को विशेष ट्रेनिंग देने का फैसला है। राज्य सरकार ने तय किया है कि वह अग्निवीर बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं को 360 घंटे की मुफ्त ट्रेनिंग उपलब्ध करवाएगी।

अग्निवीर योजना के लिए मुफ्त प्रशिक्षण देगी मध्य प्रदेश सरकार
हाल ही में सीएम मोहन यादव ने इसकी जानकारी मुरैना जिले में प्रदेश स्तर के एक रोजगार दिवस कार्यक्रम में दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निवीर योजना देश के युवाओं को रोजगार के साथ-साथ देश की सेवा का एक बहुत बड़ा अवसर दे रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि उनकी सरकार जो सुविधाएं उपलब्ध करवागी, उससे युवाओं के एक बैच को अग्निवीर बनने के लिए 360 घंटे की विशेष ट्रेनिंग का इंतजाम किया जाएगा।

एमपी में युवाओं के अग्निवीर बनने के सच होंगे सपने
इस प्रशिक्षण के तहत युवाओं को गणित, भौतिकी, रसायन और सामान्य अध्यन जैसे विषयों की कोचिंग दी जाएगी। इसकी सहायता से युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत चुनकर अग्निवीर बनने का मौका मिल सकेगा।

वनवीरों की नियुक्तियां भी करेगी मोहन यादव सरकार
यही नहीं प्रदेश सरकार युवाओं के लिए एक और सोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसके तहत राज्य में अग्निवीरों की तर्ज पर ही वनवीरों की भर्ती की भी तैयारी है।

ग्रामीण और आदिवासी युवाओं की बल्ले-बल्ले
ये वनवीर मध्य प्रदेश में जंगलों और जंगली जीवों की सुरक्षा का दायित्व संभालेंगे। इस विचार के तहत प्रदेश सरकार बाघ मित्र, हाथी मित्र और चिता मित्रों की नियुक्ति करने जा रही है।
इस योजना का लाभ विशेष तौर पर जंगली इलाकों के आसपास के गांव के युवाओं और आदिवासियों को मिलेगा, जिन्हें 5 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा।

5 वर्ष बाद वन रक्षक के पद पर नियमित नियुक्ति का मिलेगा मौका
जो वनवीर 5 वर्षों की सेवा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उनमें से 30% की नियुक्ति वन रक्षक के तौर पर स्थायी रूप से की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में हर साल 500 से ज्यादा वनवीरों को नियुक्त करने की तैयारी में है, जिन्हें 15 से 20 हजार रुपए मासिक मानदेय देने का इंतजाम होगा।
महज 10वीं या 12वीं पास युवाओं को इन नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। इस तरह से मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार ने युवाओं के कल्याण के खास जोर दिया है और आने वाले समय में प्रदेश के हजारों युवाओं को इसका फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications