MP News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने पर्यटन के दिशा में राज्य को और आगे ले जाने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सरकार प्रदेश में क्रूज टूरिज्म को गति देने के लिए आगे बढ़ी है।
राज्य में क्रूज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और गुजरात सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम
इस समझौते के तहत पोंटून के नाम से जानी जाने वाली दो फ्लोटिंग जेटी कोलकाता से प्रदेश के कुक्षी लाई जा रही हैं। पोंटून की वजह से आने वाले दिनों में राज्य में क्रूज पर्यटन की लोकप्रियता अप्रत्याशित रूप से बढ़ने की उम्मीदें पैदा हुई हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की क्रूज यात्रा
अभी क्रूज यात्रा के लिए एमपी के ओंकारेश्वर में एकात्म धाम से लेकर गुजरात में केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक के लिए मार्ग प्रस्तावित है। एमओयू के तहत इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया गुजरात और मध्य प्रदेश दोनों सरकारों को फ्लोटिंग जेटी उपलब्ध करवा रहा है।

क्रूज जहाजों की आवाजाही सुगम बनाने की बड़ी पहल
इस समझौते का लक्ष्य मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच नर्मदा नदी में क्रूज जहाजों की आवाजाही को सुगम बनाना है। पर्यटन और संस्कृति विभाग के मुताबिक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से कुक्षी के चंदनखेड़ी तक 120 किलोमीटर का रूट तैयार किया गया है।

पर्यटन भी, रोजगार भी और आर्थिक तरक्की भी
मोहन यादव सरकार क्रूज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं भी विकसित करेगी, जिससे राज्य की आर्थिक विकास में सहायता मिले और स्थानीय लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

बहुत आगे की सोच रही है मध्य प्रदेश सरकार
मोहन यादव सरकार चाहती है कि क्रूज टूरिज्म से राज्य में टूरिज्म लैंडस्केप में तो विस्तार हो ही, जो पर्यटक मध्य प्रदेश घूमने के लिए आएं, वह यहां की स्थानीय संस्कृति, परंपराओं, जीवन पद्धति और खान-पान के साथ-साथ नर्मदा नदी के मनोरम दृश्यों को भी अपने साथ यादों के रूप में सहेजकर ले जाएं।
क्रूज एडवेंचर के दौरान पर्यटकों को उनकी यात्रा में भरपूर आनंद देने के लिए फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म के रूप में काम करने वाले पोंटून को रणनीतिक रूप से घाटों पर स्थापित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों के लिए उनकी क्रूज यात्रा सुरक्षित होने के साथ-साथ आरामदायक भी साबित हो सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications