Chhattisarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने योजना पर कार्य करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से नक्सलवाद के साथ लड़ाई तेज हो गई है।

राज्य नक्सलवाद प्रभावित गांवों तक बुनियादी सुविधाएं और कल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 'नियद नेल्लानार योजना' (आपका अच्छा गांव योजना) योजना शुरू की गई। साय ने विधानसभा में कहा कि इस योजना के तहत माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों में प्रारंभ किए गए 14 नये शिविरों की पांच किलोमीटर की परिधि के गांवों में 25 से अधिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही इन गांवों के ग्रामीणों को सरकार की 32 व्यक्ति मूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस योजना के कारण से बस्तर में आमजनों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ने लगा है।
सीएम विष्णुदेव साय बस्तर लोकसभा में आयोजित तमाम चुनावी रैलियों में यह कहते नज़र आ रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होने का भी लाभ मिला है। हमारे सैनिकों को नक्सलियों का सफाया करने में अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। कुछ दिनों पहले ही बस्तर में हुई एक मुठभेड़ का ज़िक्र करते हुए सीएम साय कहते हैं कि हाल ही में हमारे जवानों ने एक दिन में 13 नक्सलियों को हमारे सैनिकों ने मार गिराया है। हमारे सैनिकों ने नक्सलियों से भारी संख्या में बड़े स्वचालित हथियार भी बरामद किए है, यह सूचक है कि फ़ोर्स के हौसले बुलंद हैं,जबकि नक्सलियों का आधार चरमरा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि सरकार ने नक्सलियों के सामने एक विकल्प भी दिया है कि वे यदि विकास की मुख्य धारा से जुड़ कर आत्मसमर्पण करते हैं, तो सरकार उनका समुचित ध्यान रखेगी।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का कहना है कि विकास की पहली शर्त कानून व्यवस्था का राज है। हम बस्तर का विकास चाहते हैं...वहां शांति व्यवस्था कायम होना आवश्यक है...हमारी सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। केंद्र सरकार का सहयोग भी राज्य सरकार को मिल रहा है। निश्चित रूप से आने वाले समय में बस्तर तरक्की की ओर आगे बढ़ेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications