Haryana News: हरियाणा सरकार हमेशा गरीबों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देती रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत की है, जिसका लाभ अब लोगों को मिलना शुरू हो चुका है।
हैप्पी कार्ड योजना के तहत हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया करवाती है। हैप्पी कार्ड बनवाने के बाद अंत्योदय परिवारों के लोग साल में 1,000 किलोमीटर तक की यात्रा हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त कर सकते हैं।

हैप्पा कार्ड से बदल रहा है हरियाणा के गरीब परिवारों का जीवन
उदाहरण के लिए हिसार में करीब 5 हजार हैप्पी कार्ड जारी भी कर दिए गए हैं। हैप्पी कार्ड ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड है, जिसमें यात्रा का पूरा विवरण जुड़ता चला जाता है। हरियाणा सरकार की इस योजना से राज्य के लाखों परिवारों का जीवन बदलने लगा है, उनकी जिंदगी में गति भी आई है और वह पहले से और बेहतर भी हुआ है।

हरियाणा के 84 लाख लोगों का बदल रहा ही जीवन
हैप्पी कार्ड के अंग्रेजी के शब्द HAPPY में इस योजना की भावना छिपी हुई है- 'हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना'। राज्य सरकार इस योजना पर शुरू में 600 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। राज्य सरकार की इस पहल से हरियाणा के 22.89 परिवारों के 84 लाख लोग लाभांवित होने वाले हैं।

सिर्फ 50 रुपए देकर बनता है हैप्पी कार्ड
इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलता है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है। लाभार्थियों को सिर्फ स्मार्ट कार्ड के लिए एक बार 50 रुपए का शुल्क देना होता है और 109 रुपए का कार्ड और 79 रुपए वार्षिक मेंटेनेंस का खर्च सरकार खुद उठाती है।

एक कल्याणकारी सरकार की सोच क्या होती है, वह हरियाणा सरकार की इस योजना को देखने से समझा जा सकता है। इस योजना की वजह से राज्य के 84 लाख लोग कहीं आने-जाने पर होने वाले खर्च की चिंता से मुख्त हो गए हैं। अगर वह रोजगार के सिलसिले में हर दिन रोडवेज की बसों में सफर करते हैं तो उन्हें यह चिंता नहीं करनी है कि किराए के लिए कमाई के पैसे खर्च करने होंगे।

इसे भी पढ़ें- OPINION: युवाओं की कमाई और लोगों की भलाई, हरियाणा सरकार की खास पहल
गरीबी रेखा के नीचे जीने वाले लोगों के जीवन में इससे कितना बड़ा बदलाव आ सकता है,यह वही महसूस कर सकता है, जिसने ऐसी दुर्दशा झेली है। लेकिन, जब एक सरकार अंतिम कतार के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है तो उनका जीवन बदलता है, जिससे आखिरकार समाज, राज्य और देश में परिवर्तन की शुरुआत होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications