Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बताया गया गया है कि अब हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की बदौलत अब राज्य के 75 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल का पानी पहुंच रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ ने मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 49 लाख 98 हजार 571 घरों में से अब तक 37 लाख 49 हजार 556 घरों में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है जो कि निर्धारित लक्ष्य के 75 % से अधिक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरूण साव ने गांवों में सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की इस महती मुहिम के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 में इन जिलों ने बनाया स्थान, सीएम साय ने दी बधाई
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्य में तेजी से कार्य किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। आम जनता के बीच इस बात को लेकर एक आम राय बन चुकी है कि छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार की जिन शासकीय योजनाओ के क्रियान्वयन में अनियमितता बरती गई थी,यह अब विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल में मोदी की गारंटी के साथ पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय ने रखा अपना विजन,कहा- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक कृषि परिदृश्य को करेंगे बेहतर
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन शुरू होने के पहले 15 अगस्त 2019 की स्थिति में मात्र छह प्रतिशत यानि तीन लाख 19 हजार 741 ग्रामीण घरों में ही पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति होती थी। मिशन का कार्य शुरू होने के बाद अब यह 75 % तक पहुंच चुका है। राज्य के 19 हजार 663 गांवों में से 2827 गांवों में हर घर में नलों से पानी पहुंच रहा है, वहीं 16 हजार 736 गांवों में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। घरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के 43 हजार 974 स्कूलों, 41 हजार 719 आंगनबाड़ियों और 17 हजार 320 ग्राम पंचायतों व शासकीय अस्पतालों में नल का पानी पहुंच रहा है। यह ग्रामीण इलाकों में कुल स्कूलों, आंगनबाड़ियों तथा ग्राम पंचायतों व अस्पतालों का क्रमशः 95 %, 91 %और 68 %है।
यह भी जानना जरूरी है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केंद्र सरकार की कई योजनाओं को जमीनी स्तर पर सही तरीके से क्रियान्वित नहीं किया जा रहा था। पीएम आवास योजना, नल जल योजना समेत कई अन्य योजनाओं के संबंध में निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से राज्य विधानसभा चुनाव से पूर्व मोदी की गारंटी के तौर पर उन्हें हर अनियमितता को रोकने पर जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने संबंधी कई वादे किये थे,जिन्हे अब निरंतर पूरा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ के किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी का संकल्प, साय सरकार ने बनाया विकास का रोड मैप
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications