उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकारी स्कूलों की स्थिति को बदलने के लिए पिछले कुछ सालों में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। स्कूल में छात्रों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ, उन्हें ड्रेस, किताब, मिड मील जैसी सुविधाएं पहले से ही मिल रही है लेकिन अब स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है।
सरकार की ओर से बच्चों की सुरक्षा के लिए मिशन भरोसा की शुरुआत की गई है। यह पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन है। छात्रों को स्कूल लाने और घर जाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन के दौरान उनकी सुरक्षा काफी अहम है, जिसपर सरकार की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मुहिम के जरिए सरकार वैन ड्राइवर्स का पुलिस वेरिफिकेशन कराती है। साथ ही वैन में अटेंडेंट का भी वेरिफिकेशन कराया जाना अनिवार्य किया गया है। ताकि छात्रों को उनके घर से स्कूल सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

किसी भी तरह का वाहन फिर वह बस हो, ऑटो रिक्शा हो या फिर ई-रिक्शा सभी को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है अगर उन्हें स्कूली बच्चों को लाना और ले जाना है। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के साथ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य है। इसके साथ ही जिस वाहन का इस्तेमाल स्कूल से बच्चों को लाने ले जाने के लिए हो रहा है उसका आरटीओ रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है।
मिशन भरोसा की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा था इस ऐप के जरिए आरटीओ, पुलिस, शिक्षा विभाग, गाड़ी मालिक, अभिभावक, आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो पाता है। इस ऐप और तकनीक के जरिए छात्रों को सुरक्षित वाहन और ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।
योगी सरकार इस ऐप के जरिए छात्रों की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करती है। यह ऐप स्कूली छात्रों के लिए सुरक्षा का काम करेगा और उन्हें सुरक्षित ट्रांसपोर्ट सुनिश्चित करेगा। बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना हो इसे सरकार इस ऐप के जरिए सुनिश्चित कर रही है।
अहम बात यह है कि इस मिशन के जरिए स्कूली वाहन के ड्राइवर और अटेंडेंट को भी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्राइवर और अटेंडेंट को बच्चों से जुड़ी सुरक्षा के प्रोटोकॉल, रेग्युलेशन हेल्थ और अन्य चीजों की ट्रेनिंग दी जाएगी। यही नहीं इस ऐप पर अभिभावक, स्कूल के शिक्षक भी अपने सुझाव और फीडबैक दे सकते हैं। इस ऐप पर जो भी सुझाव दिए जाएंगे उसे लागू किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications