Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ एक नवंबर 2023 से खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष पीएम मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किसानों से 103.63 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 22468 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।

गौरतलब है कि सीएम विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका अर्थ यह है कि एक नवम्बर से अब तक पहल से निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, बचे मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने दी 50 युवाओं को बड़ी सौगात, युवा दिवस पर सौंपा ऑफर लैटर
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ के किसानों से इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस तरह देखा जाए, तो इस वर्ष धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।
मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त के मुताबिक छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब तक 19 लाख 87 हजार 331 किसानों से 103 लाख 63 हजार 489 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके बदले में किसानों को 22 हजार 468 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 86 लाख 62 हजार 842 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया का चुका है। जिसके खिलाफ में मिलर्स द्वारा 63 लाख 15 हजार 722 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल छत्तीसगढ़ में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ को मिलने लगा है केंद्रीय योजनाओं का लाभ, विष्णुदेव साय सरकार ने लाई जल जीवन मिशन में तेजीc
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications