दिल्ली सरकार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से पढ़ने वाले 72 प्रतिशत स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट के जरिए जॉब मिली है। ये आंकड़ा 2023-24 को लेकर है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली आईटीआई की प्लेसमेंट का प्रतिशत बढ़ना सरकार के संस्थानों के लिए सरकार की केंद्रित प्लेसमेंट रणनीति का परिणाम है।

शिक्षा में सुधार को लेकर पिछले 8 से अधिक वर्षों से दिल्ली सरकार का प्रयास अब रंग लाने लगा है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित 19 आईटीआई से शिक्षा लेने वाले अधिकांश छात्रों को जॉब मिल रही है।
सत्र 2023-24 के दौरान दिल्ली के सभी 19 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्लेसमेंट्स के डेटा का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि 14,800 छात्रों में से 10,700 छात्रों ने विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। जबकि आईटीआई विवेक विहार और आईटीआई धीरपुर ने सबसे अधिक प्लेसमेंट दर्ज किया।
मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा, "इस सेल ने प्लेसमेंट के लिए एक परिवर्तन रणनीति अपनाई है, जिसका लक्ष्य शिक्षा-उद्योग सहयोग, कैरियर सेवाओं, लचीले सीखने के विकल्प, उद्यमिता समर्थन और बहुत कुछ पर ध्यान केंद्रित करके प्लेसमेंट दृष्टिकोण को आधुनिक बनाना है।"
वहीं दिल्ली सरकार के अधिकारियों को मुताबिक दिल्ली सरकार द्वारा संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ने वर्ष 2023-24 के लिए 72.30 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया है। एक बयान में कहा गया, "दिल्ली सरकार अपने आईटीआई में विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा और एक शानदार प्लेसमेंट पारिस्थितिकी तंत्र के साथ छात्रों को उत्कृष्ट नौकरी के अवसरों के लिए तैयार कर रही है। हम शिक्षा को उद्योग की मांगों के साथ जोड़कर एक कुशल और रोजगार योग्य कार्यबल का पोषण करने के लिए समर्पित हैं।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications