Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनायें चला राखी हैं। पेड़ लगाओ, बिजली बिल में छूट पाओ की योजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है। इस योजना के तहत फरवरी महीने तक लोग नगर निकायों के दफ्तर में आवेदन कर सकेंगे।

इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में पौधे लगाने वालों को प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसका लाभ अधिकतम पांच पेड़ के लिए मिलेगा, यानिएक उपभोक्ता पांच पेड़ों के बदले में 25 यूनिट तक की मुफ्त बिजली का लाभ ले सकेगा। ज्ञात हो कि इस योजना को सरकार ने जुलाई महीने में ही मंजूरी थी।
राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने एक वर्ष पहले वन महोत्सव के दौरान घोषणा की थी कि शहरी क्षेत्रों में जो लोग अपने आवासीय परिसर में पेड़ लगाएंगे, उनको प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली पर सब्सिडी दी जाएगी। सोरेन सरकार ने इस योजना को वित्तीय वर्ष 2023-24 से लागू करने की मंजूरी दी है।
इसका फायदा निजी आवासीय परिसर में फलदार और बड़े छायादार वृक्ष लगाने पर ही मिलेगा।जब तक कैंपस या घरों के परिसर में पेड़ रहेंगे, उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट का यह फायदा मिलता रहेगा।
झारखंड सरकार की इस योजना का मकसद राज्य के शहरी क्षेत्रों में हरियाली को विकसित करना और पर्यावरण को स्वच्छ रखना है। आवासीय परिसरों में लगाए गए पेड़ों की गणना नगर निकाय द्वारा करके उसकी सूची वन विभाग को सौंपी जाएगी .
वन विभाग इस सूची के आधार पर मॉनिटरिंग करेगा और पेड़ों की लंबाई चौड़ाई मापने के बाद इस योजना के योग्य हितग्राहियों की सूची बिजली विभाग को सौंपेगा।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व झारखंड सरकार ने शासकीय योजनाओं तक जरूरतमंद लोगों की पहुंच आसान करने और राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजना, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत अलग-अलगप्रकार के आवेदनों का मौके पर निपटारा करने के लिए 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' अभियान चलाया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications