PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी टर्म की शुरुआत किसानों के हित की दिशा में किया है. नई सरकार के गठन के पहले दिन PM ने किसान सम्मान निधि के लिए पहला काम किया है. इसके तहत तीसरे कार्यकल में पहली फाइल के रूप में किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किया है. इस स्कीम में 9.3 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा. इसके तहत केंद्र सरकार करीब 20 हजार करोड़ रुपए का आवंटन कर रही. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है, जिसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है. इसके तहत साल में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्त जारी किए जाते हैं. इस बार किसानों को 17वीं किस्त जारी होगी.
नई सरकार का पहला फैसला, किसान खुश
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी सोमवार की सुबह साउथ ब्लॉक पहुंचे. तीसरे कार्यकाल के अपने पहले फैसले के तौर पर प्रधानमंत्री ने किसान निधि योजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी. PM मोदी ने कहा कि आगे आने वाले दिनों में सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और काम करेगी. बता दें कि आज शाम मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक भी होने वाली है.
10 जून की शाम को होने जा रही कैबिनेट मीटिंग में सरकार बड़े फैसले भी ले सकती है. इससे पहले सरकार सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा भी कर सकती है. खास बात ये है कि कैबिनेट मंत्री के रूप में इस बार 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली है. इनमें शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं. बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है.

ऐसे चेक करें किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त मिली या नहीं?
केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ किसान उठा सकते हैं. योग्य किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपए की रकम आती है, जिसे 3 किस्तों में जारी किया जाता है. लाभार्थी की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें...
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- यहां पर 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी यहां भरें
- सारी डीटेल भरने के बाद 'गेट डीटेल' पर क्लिक करें
- अब स्क्रीन पर किस्त का स्टेटस दिखने लगेगा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications