Chhattisgarh: मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को वर्चुअली 85 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फेंस के जरिए बटन दबाकर छत्तीसगढ़ में रेलवे से जुड़ी 85 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन में 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल लॉन्च की। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए अहमदाबाद कमांड सेंटर से हरी झंडी दिखाकर 10 नई वंदे भारत रेल गाड़ियों को भी रवाना किया।

रेलवे स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, राजेश मूणत और जिला और रेल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। रायपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 670 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से भी लोग वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम शामिल हुए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे के इतिहास में बीते 100 वर्षों में भी एक कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में रेल परियोजनाओं के शुभारंभ का कार्यक्रम आज पहली बार हुआ है। पीएम मोदी कहा कि इस नये साल के पिछले 75 दिनों में ही देश में 11 लाख करोड़ रूपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने इसे विकसित भारत की दिशा में देश का एक बड़ा कदम बताया।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे बालोद, 65 विकास कार्यों का किया लोकार्पण
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications