Surya Mitra Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार हजारों युवाओं को 'सूर्य मित्र' के रूप में ट्रेनिंग देने की योजना बना रही है। इस योजना का उद्देश्य देश भर में एक करोड़ सोलर रूफटॉप लगाना है। अगर आप भी इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि इसके लिए आपके पास क्या योग्यता होना चाहिए।

30,000 युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 25 लाख से अधिक सोलर पैनल लगाए हैं। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के हर घर में सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की काफी आवश्यकता होगी और इसके लिए राज्य एजेंसी ने जिला केंद्रों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 30,000 सूर्य मित्रों को ट्रेन करने का फोकस रखा गया है।
राज्य में 18 लाख से अधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है और लगभग दो लाख अतिरिक्त घरों के लिए आवेदन जमा किए गए हैं।
इस ट्रेनिंग में ये चीजें होंगी शामिल
तीन महीने के सूर्य मित्र कार्यक्रम में 600 घंटे की ट्रेनिंग शामिल है, जिसमें कक्षा निर्देश, प्रैक्टिकल लैबोरेट्री वर्क, सोलर फोटोवोल्टिक टेक्नोलॉजी प्लांट का प्रदर्शन, नौकरी पर ट्रेनिंग और सॉफ्ट स्किल और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट भी है।
इस ट्रेनिंग के लिए योग्यता
जो भी युवा इसके लिए अप्लाई कर रहे हैं उन्हें कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर या शीट मेटल वर्कर के रूप में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद की जाती है।
सरकार की इस योजना से मिलता है सोलर पैनल का लाभ
पीएम-सूर्य घर योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक स्कीम है, जिसके तहत 1 करोड़ घरों के छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है, जिससे मुफ्त बिजली की सुविधा मुहैया कराई जाती है। इससे आम जनता को सालाना 18 हजार रुपए की बचत होगी और सरकार के ग्रीन एनर्जी का सपना जल्द पूरा हो जाएगा।
इस योजना के लिए अगर आप अप्लाई करते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद अपना स्टेट चुनें और इलेक्ट्रीसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सेलेक्ट करें।
इसके बाद इलेक्ट्रीसिटी कंज्यूमर नंबर डालें और अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालें। फिर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें।
फॉर्म के अनुसार रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें। डिस्कॉम से फिजिबिलिटी अप्रूवल का वेट करें। एक बार जब आपको फिजिबिलिटी अप्रूवल मिल जाए तो अपने डिस्कॉम में किसी भी रजिस्टर्ड वेंडर से प्लांट लगवाए।
एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर, प्लांट की डिटेल डिपॉजिट करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें। फिर नेट मीटर की इंस्टॉलेशन और डिस्कॉम द्वारा इंस्पेक्शन के बाद, वे पोर्टल से कमीशनिंग सर्टिफिकेट तैयार करेंगे। एक बार जब आपको कमीशनिंग रिपोर्ट मिल जाएगी और पोर्टल के माध्यम से बैंक अकाउंट की डिटेल और एक कैंसल चेक डिपॉजिट करें। इसके बाद आपको 30 दिनों के अंदर आपके बैंक अकाउंट में आपकी सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications