Premier Energies Share Price: शेयर बाजार में आज 3 सितंबर को एक और नए स्टॉक की धमाकेदार एंट्री हुई. Premier Energies का शेयर एक्सचेंज पर सुबह 10 बजे 991 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ, जबकि इश्यू प्राइस 450 रुपए था. इस लिहाज से इश्यू की लिस्टिंग पर 120% का तगड़ा प्रॉफिट हुआ. लिस्टिंग होते ही निवेशकों को हर लॉट में 17,820 रुपए का प्रॉफिट हुआ है. इससे पहले IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला, जोकि अंतिम दिन 75 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था.
IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पांस
प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) ने 2830 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लॉन्च किया, जिसे निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. नतीजनत, अंतिम दिन करीब 75 गुना भरकर बंद हुआ था. स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों ने 330.37 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि सब्सक्रिप्शन के लिए 4.46 करोड़ शेयर उपलब्ध थे. BSE पर शेयर 873.90 रुपए और NSE पर 877 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
Premier Energies IPO से मिली रकम का इस्तेमाल प्रीमियर एनर्जीज ग्लोबल एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने के लिए किया जाएगा. इससे हैदराबाद में 4 गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन सेल और 4 गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज को फाइनेंस में मदद मिलेगी.
Premier Energies एंटिग्रेडेट सोलर सेल और सोलर पैनल बनाने वाली दिग्गज कंपनी है. कंपनी के प्रोडक्ट रेंज में सोलर सेल, मोनोफेशियल और बाइफेशियल सौर मॉड्यूल, EPC सॉल्युशंस और O&M सॉल्युशंस शामिल हैं. कंपनी 5 मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेट करती है, जो हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित हैं.
शेयर बाजार में प्रॉफिट बुकिंग
शेयर बाजार में आज तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बाजार की हलचल में सेंसेक्स और निफ्टी में ऊपरी स्तरों से गिरावट दर्ज की जा रही है. सेंसेक्स करीब 100 अंक फिसलकर 82,450 के स्तर पर आ गया है. निफ्टी भी 30 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 25250 के लेवल पर आ गया है. इससे पहले सोमवार को निफ्टी पहली बार 25300 के पार गया था. साथ ही पहली बार लगातार 13वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications