Jharkhand: झारखंड में अमृत सरोवर योजना के तहत 59 अमृत सरोवर बना लिये गये हैं,जबकि 529 तालाबों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा 71 डोभा का का निर्माण हुआ है और योजना के प्रोडक्शन सिस्टम के तहत 3,755 हेक्टेयर भूमि में कृषि, वानिकी, हॉर्टिकल्चर, सब्जी और मिलेट्स की खेती आदि का काम किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आजीविका के लिए भी कई तरह की गतिविधियां की जा रही हैं। मुर्गी, बत्तख, बकरी,मछली और सूअर पालन आदि के क्षेत्र में काम किये गये हैं। इसके अतिरिक्त मशरूम का उत्पादन भी किया गया है।
यह भी पढ़ें झारखंड में 1205 करोड़ की परियोजना स्वीकृत, राज्य सरकार भी करेगी खर्च वहन
इसके अलावा झारखंड में जलछाजन परियोजनाओं के भी कई काम पूरे कर लिये गये हैं। झारखंड संपोषित नाबार्ड आरआइडीएफ ट्रेंच अंतर्गत जलछाजन योजना में गोड्डा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में कुल 29 जलछाजन प्रोजेक्ट्स का क्रियान्वयन किया गया है। उपचार क्षेत्र के लिए 1051 ग्रामों में कार्य पूरा भी कर लिया गया है। इस परियोजना में चार सालों में 24150 हेक्टेयर में लैंड ट्रीटमेंट, ड्रेनेज लाइन ट्रीटमेंट तहत 31,325 घन मीटर लूज बोल्डर स्ट्रक्चर का कार्य किया गया है।
यह भी पढ़ें झारखंड में 1205 करोड़ की परियोजना स्वीकृत, राज्य सरकार भी करेगी खर्च वहन
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications