Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राज्य योजना आयोग के कार्यों की समीक्षा की और एसडीजी(सतत विकास लक्ष्य) डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 का विमोचन भी किया। इस रिपोर्ट में धमतरी, बालोद और रायपुर जिले अग्रणी रहे हैं। सीएम साय ने संबंधित जिलों के अधिकारियो को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ वन संपदा और खनिज से भरपूर राज्य है। वनोपजों का वैल्यू एडिशन करना है। खनिज संसाधनों के जरिये से रोजगार के अधिकतम अवसर पैदा करना है। सरगुजा और बस्तर जैसे क्षेत्रों के विकास के लिए खास प्रयास करने हैं। वनोपजों में वैल्यू एडीशन किये जाने से इनके संग्राहकों के लिए आमदनी के बेहतर अवसर पैदा होते हैं। मत्स्यपालन जैसे क्षेत्रों में अधिक काम किये जाने की आवश्यकता है, ताकि कृषि के साथ इस तरह की गतिविधियों में भी जोड़कर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के लोग निशुल्क जायेंगे रामलला के दर्शन करने अयोध्या, विष्णुदेव सरकार लांच करेगी यह स्कीम
इस बैठक में शामिल वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु राज्य योजना आयोग द्वारा शोध और अध्ययन कार्य तथा नवाचार को प्रोत्साहन देने जैसा काम किया गया है। आयोग द्वारा तैयार की गई प्रोग्रेस रिपोर्ट इस संबंध में सालाना गोल आधारित और जिला आधारित विश्लेषण करती है। मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी का इन लक्ष्यों से प्रत्यक्ष संबंध है। सभी विभागों को प्रगति की रेगुलर समीक्षा करनी चाहिए, ताकि लक्ष्यों को पाया जा सके।
एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 में क्या है?
छत्तीसगढ़ में फ्रंट रनर श्रेणी के 10 से बढ़कर 18 जिले - वर्ष 2021 की स्थिति में 10 जिले - फ्रंट रनर (धमतरी, राजनांदगांव, बालोद, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, गरियाबंद, रायपुर, बेमेतरा और सरगुजा), वहीं शेष जिले- परफोर्मर श्रेणी प्राप्त किये थे। जिला धमतरी ने सबसे अंक 72 प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल की थी। साल 2022 की स्थिति में 18 जिले - फ्रंट रनर (धमतरी, बालोद, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कांकेर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, गरियाबंद, बेमेतरा, सरगुजा, कोरिया, कबीरधाम, कोरबा, सूरजपुर, बलौदा बाजार) और शेष जिले- परफार्मर श्रेणी प्राप्त किये हैं, फिर से जिला धमतरी 77 अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान पर है।
छत्तीसगढ़ के कम्पोजिट स्कोर में वृद्धि
छत्तीसगढ़ के जिलो के वर्ष 2022 के प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ का कम्पोजिट स्कोर 68 है, जबकि वर्ष 2021 में 64 था। इस तरह छत्तीसगढ़ 'परफोर्मर' की श्रेणी से 'फ्रंट रनर' की श्रेणी में पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय ने रखा अपना विजन,कहा- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक कृषि परिदृश्य को करेंगे बेहतर
एसडीजी गोल में शानदार प्रदर्शन
इसी प्रकार एसडीजी गोल -4 (गुणवत्ता परक शिक्षा), 6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता), 7 (सतत् एवं उपयुक्त ऊर्जा), 10 (असमानता में कमी), 11 (समावेशी शहर एवं समुदाय), 12 (उपभोग एवं उत्पादन प्रणाली), 13(जलवायु परिवर्तन) में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन शानदार है।
16 इंडीकेटर को 2022 में ही प्राप्त कर लिया गया
छत्तीसगढ़ स्तर पर 82 इंडिकेटर में से 16 ऐसे इंडिकेटर हैं, जिनका 2030 का लक्ष्य वर्ष 2022 में ही प्राप्त कर लिया गया है। साल 2021 में इसकी संख्या 14 थी। साथ ही साल 2022 के आधार पर 20 ऐसे इंडिकेटर है, जिनमें अल्प प्रयास से साल 2030 का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जारी किये आदेश
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications