MP के बड़े शहरों में अब यातायात प्रबंधन के लिए मोहन सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जहां कुछ शहरों में फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का खास प्लान तैयार किया जा चुका है। साथ ही कुछ शहरों में फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अलग-अलग स्थान पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं, ताकि यातायात को व्यवस्थित किया जा सके।
CM मोहन यादव ने इंदौर में बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन किया जहां उन्होंने कहा कि, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इंदौर को मिलने जा रहा एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक की समस्या का निदान करेगा।

फ्लाईओवर ब्रिज से होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट
एमपी के सबसे हाईटेक शहर इंदौर के ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है, जहां नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फ्लाईओवर ब्रिज के सहारे नई उड़ान देने के लिए तैयार है. शहर में खजराना, फूटी कोठी, राऊ चौराहा पर फ्लाईओवर ब्रिज लगभग तैयार होने की कगार पर पहुंच चुके हैं, तो वहीं भंवरकुंआ फ्लाईओवर ब्रिज का काम प्रगति पर है. इधर, आने वाले दिनों में एलआईजी से नवलखा तक बनने एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन हो जाएगा, तो वहीं चंदन नगर चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने के निर्देश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को दे दिए हैं.
ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कवायद
इंदौर में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कवायद तेज गति से की जा रही है, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इन फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से एक ओर शहर के विकास को जहां गति मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में भी सहयोग मिलेगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्य तेज गति से जारी है, जहां जल्द ही शहर को एक साथ कई फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिलेगी।
ये भी पढ़े- Indore news: फ्लाईओवर ब्रिज से इंदौर भरेगा विकास की उड़ान, कुछ ऐसा है खास प्लान
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications