Ujjain Simhastha 2028: सिंहस्थ को लेकर मोहन सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में मोहन सरकार उज्जैन में बिजली की दिक्कत को दूर करने के लिए एक नया प्लान तैयार कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि सिंहस्थ 2028 के लिए विद्युत कंपनी ने 785 करोड़ रुपए का उज्जैन के लिए एक प्लान तैयार किया है।
इस प्लान के तहत सिहंस्थ क्षेत्र ही नहीं, बल्कि उज्जैन शहर की बिजली आपूर्ति कभी भी बाधित नहीं होगी। बताते चले कि सीएम मोहन यादव की ओर से सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू करने के निर्देश विभिन्न विभागों को दिए है। इसी के बाद विद्युत कंपनी ने सिंहस्थ के बिजली इंतजामों को लेकर प्लान तैयार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली कटौती की दिक्कत को दूर करने के लिए विद्युत कंपनी ने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र के अलावा चार नए उपकेंद्रों के साथ 11 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं, इस योजना में 600 किमी की लाइन डलेगी तो 132 केवीए के दो सब स्टेशन बनाए जाएंगे।
ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले साल 3500 हजार हैक्टेयर में सिंहस्थ लगा था, इस बार यह 5 हजार हैक्टेयर में लगना है। तो वहीं, सिंहस्थ में 15 करोड़ लोगों के आने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में विद्युत का भार सिंहस्थ क्षेत्र के अलावा शहर में भी रहेगा। लिहाजा दो नए सब स्टेशन की आवश्यकता रहेगी।
इसके अलावा शहर में लगे 450 डीटीआर ट्रांसफार्मर के साथ 11 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इन 11 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ने से लोड पर असर नहीं पड़ेगा और बिजली गुल होने की समस्या नहीं आएगी। विद्युत कंपनी की ओर से तैयरियों के मान की इस्टिमेट को शासन स्तर पर सौंप दिया है। इस पर अगले दिनों में निर्णय लिया जाएगा।
इस बारे में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए विद्युत कंपनी अधीक्षण यंत्री पीएस चौहान ने बताया कि सिंहस्थ 2028 में विद्युत व्यवस्था को लेकर 785 करोड़ रुपए का प्लान तैयार किया है। इसमें नए सब स्टेशन, ट्रांसफार्म की क्षमता बढ़ाने तथा नई लाइन डालने जैसे कार्य किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications